Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 26, 2023

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर द्वारा उप. निरीक्षक श्री जन्मेजय पाण्डेय को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।

 कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर द्वारा उप. निरीक्षक श्री जन्मेजय पाण्डेय को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।



पुलिस महानिदेशक नया रायपुर छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2023 में जिला पुलिस कबीरधाम के उप. निरीक्षक श्री जन्मेजय पाण्डेय का निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुआ है। जिन्हें आज दिनांक-26.09.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर द्वारा एक-एक कंधे में स्टार लगा कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई साथ ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा पदोन्नत अधिकारी को पदोन्नति के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा स्टेनो युवराज असटकर, सहायक उप. निरीक्षक एम. सुनील राव, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप. निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा पदोन्नत अधिकारी को पुष्पगुच्छ प्रदान कर पदोन्नति की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad