Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 27, 2023

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा



उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण



मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा


     जांजगीर चांपा 27 नवंबर 2023/ उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल ने आज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन एवं स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सी सी टीव्ही कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपैट स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के बाद ईव्हीएम और निर्वाचन सामग्री को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री एसपी वैद्य, उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी ,रिटर्निंग अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र ठाकुर, श्री निरनिधि नंदेहा ,राज्य निर्वाचन आयोग से श्री हार्दिक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad