Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 8, 2023

23 वी राज्य स्तरीय ओपन सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब एस टी सी बिलासपुर ने जीता

 23 वी राज्य स्तरीय ओपन सीनियर   महिला  कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब एस टी सी बिलासपुर ने जीता




रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट




रतनपुर......23 वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय महिला  कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब एस टी सी बिलासपुर ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला को 7 अंको से हराकर जीता दूसरा स्थान गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला तीसरा स्थान बिलासपुर नगर व चतुर्थ स्थान राजनांदगांव नगर को मिला इस संबंध में जानकारी देते हुवे एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के दिशा निर्देशानुसार जी पी एम जिला कबड्डी संघ पेंड्रा की मेजबानी में 5 से 6 दिसंबर तक फिजिकल कालेज मैदान पेंड्रा में 23 वी राज्य स्तरीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया चैंपियनशिप का खिताब फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम जी पी एम जिला को एस टी सी बिलासपुर ने 44-37 के मुकाबले 7 अंको से हराकर जीता इस प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मेजबान जी पी एम जिला विरुद्ध राजनांदगांव नगर के मध्य  खेला गया जिसमे जी पी एम ने 53 -17 के मुकाबले 36 अंको से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया दूसरा सेमीफाइनल बिलासपुर नगर विरुद्ध एस टी सी बिलासपुर के मध्य खेला गया जिसमें एस टी सी बिलासपुर ने बिलासपुर नगर को 49- 38 के मुकाबले 11 अंको से हराकर फाइनल में पहुँचा था इस प्रतियोगिता में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य  24  टीमो ने भाग लिया था जिसमे छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ मान्यता प्राप्त जिला इकाई व नगर इकाई के खिलाड़ी शामिल थे यह प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट पद्धत्ति से खेला गया जिसमें सभी टीमो को 6 पूल में बांटा गया प्रत्येक पूल में 4-4 टीमो को रखा गया था मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ महासचिव बसन्त शर्मा, उपाध्यक्ष हरि पटेल, जी पी एम जिला खेल अधिकारी सीमा डेविड द्वारा विजेता टीम एस टी सी बिलासपुर को 10000 रु व ट्रॉफी उपविजेता टीम जी पी एम जिला पेंड्रा को 7000 रु व ट्रॉफी , तृतीय स्थान पर रही बिलासपुर नगर व चतुर्थ स्थान पर रही राजनांदगांव नगर टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया इस प्रतियोगिता के चयनित महिला कबड्डी खिलाड़ी 10 से 14 दिसंबर तक रूपनगर पंजाब में आयोजित 70 वी ओपन सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी 23 वी राज्य स्तरीय  मैच में कमेंट्री पीताम्बर सिंह पोर्ते ने किया वही पूरे प्रतियोगिता में मंच संचालन व्यायाम शिक्षक नागेंद्र सिंह ने किया प्रतियोगिता के निर्णायक ओमप्रकाश जायसवाल ,  मुकेश साहू,अंतराम कैवर्त, सावित्री जायसवाल, सुरेन्द्र कश्यप, सरिता सिदार, नारायण यादव,रमेश वर्मा,मंजू निर्मलकर, विमला चंदेल, महेंद्र पटेल, पीलू पारकर,आदि थे इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में खेल एंव युवा कल्याण विभाग बिलासपुर एन आई एस कबड्डी कोच दिल कुमार राठौर, छत्तीसगढ़ पुलिस टीम एन आई एस कबड्डी कोच गौरचंद मिश्रा, जी पी एम जिला कबड्डी संघ सचिव नवीन मिश्रा  खुराना, प्रदीप यादव,कौशल कश्यप, मुकेश कश्यप, संस्कार मिश्रा एंव फिजिकल कालेज पेंड्रा  के छात्र व छात्राओं का विशेष सहयोग रहा

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad