जिला सिवनी मध्यप्रदेश
5 जनवरी को होंगे चुनाव, पंचायत उप निर्वाचन- 2023 का कार्यक्रम जारी
जिले में जिला पंचायत सदस्य के एक, 2 सरपंच तथा 52 पंचों के रिक्त पदों का होगा निर्वाचन
सी एन आई न्यूज सिवनी।
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उप निर्वाचन 2023 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
जारी कार्यक्रमानुसार सिवनी जिले में जिला पंचायत सदस्य के रिक्त एक पद के लिए क्षेत्र क्रमांक-1 में शामिल 35 पंचायतों के साथ ही जनपद पंचायत सिवनी की ग्राम पंचायत उमरिया, लखनादौन जनपद की ग्राम पंचायत गनेशगंज के सरपंच पद तथा विभिन्न जनपदों के कुल 52 पंचों के लिए उप निर्वाचन होना है।
नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 दिसम्बर 2023 होगी
जारी कार्यक्रमानुसार 15 दिसम्बर को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, सीटों के आरक्षण संबंधी सूचना एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी।
नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 दिसम्बर 23 को दोपहर 3.00 बजे तक होगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 23 दिसम्बर को तथा अभ्यार्थियों से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 दिसम्बर 23 दोपहर 3 बजे तक होगी।
निर्वाचन कार्यक्रमानुसार रिक्त पदों के लिए 5 जनवरी 2024 को प्रात: 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा तथा पंच पदों के लिए मतदान केन्द्र में की जाने वाली मतगणना मतदान के तुरंत बाद प्रारंभ होगी। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकासखण्ड मुख्यालय पर ईव्हीएम से की जाने वाली मतों की गणना 09 जनवरी 24 को प्रात: 8 बजे से की जाएगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.