Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 8, 2023

भाजपा प्रत्याशी संजीव शाह ने क्षेत्र के मतदाताओं, कार्यकर्ताओं का माना आभार भ्रष्ट्र अधिकारी, कर्मचारियों को दी चेतावनी

 सामाचार मोहला...


भाजपा प्रत्याशी संजीव शाह ने क्षेत्र के मतदाताओं, कार्यकर्ताओं का माना आभार

भ्रष्ट्र अधिकारी, कर्मचारियों को दी चेतावनी


भारतीय जनता पार्टी के मोहला, मानपुर विधानसभा के प्रत्याशी संजीव शाह नें मोहला, मानपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता, मतदाताओं व पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

संजीव शाह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा को  पुरे प्रदेश में विजय प्राप्त हुई है और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनी है। यह जीत जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास ,इस मूल मंत्र के साथ सम्मानीय जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिये संकल्प के साथ अथक रुप से निरंतर कार्य होंगे। मोहला, मानपुर विधानसभा के समस्त नागरिकों, मतदाताओं, युवा, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

  साथ उन्होंने क्षेत्र में ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारी कर्मचारीयो की सराहना करते हुवे,कांग्रेस सरकार के भृस्टाचार में संलिप्त भृष्ट अधिकारी,कर्मचारियों को लेकर कहा कि इन पर जल्द गाज गिरेगी,जिन्होंने भी कांग्रेस के भ्रष्ट्राचार में उनका साथ दिया है,व क्षेत्र की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान किया है,वह बक्शे नही जाएंगे।

डाक मतपत्र के माध्यम से भाजपा के समर्थन में मतदान करने वाले कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे आभार माना।

साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी पदाधिकारी, कार्यकर्ता पार्टी के विरुद्ध प्रचार प्रसार किये उन पर भी जल्द निष्काशन की कार्यवाही की जाएगी।

*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad