Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 7, 2023

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र छात्राओं ने आकाशवाणी बिलासपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया

 सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र छात्राओं ने आकाशवाणी बिलासपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया



रायपुर छत्तीसगढ़ । गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक विकास राजपोपट और अनुपमा कुमारी के साथ छात्र–छात्राओं का दल आकाशवाणी बिलासपुर पहुंचा और शैक्षणिक भ्रमण किया। केंद्र पर पहुंचने पर औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद छात्र-छात्राओं ने केंद्र की प्रसारण व्यवस्था को देखा। आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिशासी महेंद्र साहू ने यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का स्वागत किया।


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सीखने का इससे सुनहरा अवसर नहीं हो सकता। इसलिए विद्यार्थी रेडियो के प्रसार संबंधित जानकारी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने प्रसार से जुड़ी विभिन्न तकनीकी जानकारियां हासिल की। कार्यक्रम अधिशासी ने विद्यार्थियों को ड्यूटी रूम, कंट्रोम रूम, प्रसार रूम और रिकॉर्डिंग रूम के बारे में बताया। 


छात्र निखिल कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम अधिशासी ने विद्यार्थियों के प्रसार से जुड़े प्रश्नों के उत्तर भी दिए और आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उद्घोषिका खुशबू ने ट्रांसमिशन प्रसारण को बारीकी से समझाया और कंट्रोल रूम में तैनात टेक्निकल सदस्य ने यांत्रिक शिक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को रेडियो में काम करने के लिए भी आमंत्रित किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad