रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
वि. खं. स्तरीय "परीक्षा पर चर्चा" कार्यक्रम हुआ आयोजित :
खरोरा;--विकासखण्ड तिल्दा के शिक्षा विभाग (समग्र शिक्षा) के द्वारा विकासखण्ड स्तरीय "परीक्षा पर चर्चा" कार्यक्रम का आयोजन भ. दे. शास. उत्कृष्ट उ. माध्य. विद्यालय खरोरा में किया गया। इस कार्यक्रम को वृहद रूप में प्रदर्शित करने के लिए बड़े स्क्रीन लगाया गया था जिससे सभी प्रधानमंत्री जी के संवाद को सुलभता से देख व सुन सकें।हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सभी विद्यार्थियों से दिल्ली के प्रगति मैदान से सीधा संवाद किये। छात्रों से चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री जी से एक बच्चे ने सवाल किया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान बाहरी दबाव से कैसे बचें? इसका बड़े ही सरलता से जवाब देते हुए प्रधानमंत्री जी ने कहा कि दबाव तो आता जाता है रहता है, उन्होंने बताया कि एक दबाव ऐसा होता है जो हम स्वयं अपने लिए तैयार करते है ऐसे में हमे खुद को तनाव से बचना चाहिए। प्रधानमंत्री जी ने पालकों को सुझाव देते हुए बताया कि बच्चों में आपस मे कभी भी प्रतिस्पर्धा न करें, क्योकि अधिकतर यही जहर का काम करता है। जिससे बच्चों में द्वेष का भाव जागृत होता है। बच्चों को सीख देते आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आप लोगो को ऐसे प्रतिभावान दोस्त बनाने है ताकि आप भी उनके जैसे बन सकें। आप अपने मन मे किसी के प्रति भी ईर्ष्या के भाव को मत आने दीजिए। उन्होंने साथ अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जैसे- 'अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद जरूरी', पढ़ने के साथ साथ लिखने की प्रैक्टिस आदि विषयों पर विस्तार से संवाद किये। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बालक, पालक और शिक्षक तीनो के सामूहिक सामंजस्यता को ध्यान में रखते हुए तत्परता व सजगता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील किये।*
*इस अवसर पर अनिल सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत खरोरा, सेवानिवृत्त शिक्षक गोविंद राम वर्मा, श्री रामेश्वर सिंह ठाकुर, श्री सीताराम यादव, महेश वर्मा, बी. के. देवांगन, बिसौहा राम देवांगन, राजीव अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह ठाकुर (अध्यक्ष भाजपा मंडल खरोरा), योगेश द्विवेदी, हरेन्द्र प्रताप गुप्ता विजय शर्मा, भूपेंद्र सेन, श्रीमती पूर्णिमा धनकर, दिलराज छाबड़ा, सुमीत सेन (कार्यालय प्रभारी), विकास ठाकुर, श्री तोरन ठाकुर, विकासखंड शिक्षाधिकारी एल. के. जाहिरे, विकासखण्ड स्रोत केन्द्र समन्वयक संतोष शर्मा, विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती रजनी मिंज, उपप्राचार्य हरीश देवांगन, शासकीय पूर्व माध्य. शाला खरोरा व नवागांव के प्रधानपाठक सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, भ. दे. शास. उत्कृष्ट उ. माध्य. विद्यालय खरोरा के दोनों माध्यमों हिंदी/ अंग्रेजी के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सभी छात्र छात्राएं, शास. पूर्व माध्य. शाला खरोरा व नवागांव के सभी छात्र छात्राएं सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक व शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन घिवरा व ईल्दा संकुल समन्वयक कैलाश बघेल ने किया। कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति के लिए विकासखण्ड स्रोत केन्द्र समन्वयक संतोष शर्मा ने सभी का हृदयतल से आभार व्यक्त किये। कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिवार का अत्यंत सराहनीय योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.