Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 10, 2024

ठेकेदार ने अधूरा छोड़ा सड़क निर्माण, गड्ढों से हादसे का खतरा चालकों को सावधानी पूर्वक निकलना पड़ रहा है।

 ठेकेदार ने अधूरा छोड़ा सड़क निर्माण, गड्ढों से हादसे का खतरा




चालकों को सावधानी पूर्वक निकलना पड़ रहा है।


बिलासपुर जिला ब्यूरो सुरेंद्र मिश्रा 

बिलासपुर/ गंगानगर बेलगहना से कोंचरा जाने वाले मार्ग पर सड़क का अधूरा निर्माण लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसके बाद भी दोबारा निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। शासन सुविधा मुहैया कराने विभिन्न योजनाओं के लिए लाखों, करोड़ों रुपए स्वीकृत करता है,




 लेकिन इनकी जिम्मेदारी जिनको दी जाती है वह कार्य को कराने में रुचि नहीं दिखाते। इसका नतीजा यह होता है कि निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार जमकर इसमें घटिया सामग्री का उपयोग करता है। वहीं मनमानी एवं लापरवाही के चलते समय पर काम भी पूरा नहीं करता है।

 बेलगहना से कोंचरा को जाने वाले मार्ग पर सड़क का निर्माण कार्य महीनों से बंद पड़ा हुआ है। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं मार्ग पर गड्ढों के कारण लोगों के साथ दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है । सड़क पर धूल के गुबार भी उड़ रहे हैं। जिसे निकलने वाले वाहन चालकों को खतरा रहता है। इस पर अधिकारियो का कोई ध्यान नहीं जा रहा है जिसके चलते रोड से कुछ महीनों में ही जगह-जगह से मटेरियल उखड़ने लगा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad