Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 13, 2024

जिला केसीजी खैरागढ़ -कृषक उन्नति योजनान्तर्गत जिले के 65 हजार 2 सौ 80 किसानों को अंतर की राशि का किया गया भुगतान समर्थन मूल्य से अन्तर की राशि 351 करोड़ 73 लाख 67 हजार रूपये का किया गया भुगतान

 जिला केसीजी खैरागढ़ -कृषक उन्नति योजनान्तर्गत जिले के 65 हजार 2 सौ 80 किसानों को अंतर की राशि का किया गया भुगतान




समर्थन मूल्य से अन्तर की राशि 351 करोड़ 73 लाख 67 हजार रूपये का किया गया भुगतान


खैरागढ़ 12 मार्च 2024/

       छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषक उन्नति योजनान्तर्गत किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान का उपार्जन किया गया है। 







समर्थन मूल्य से अन्तर की राशि का अन्तरण कृषक उन्नति योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जिला बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राशि का हस्तांतरण किया गया। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में जिला स्तरीय कार्यक्रम सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुकुरमुड़ा (रोड अतरिया) छुईखदान में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के 65 हजार 2 सौ 80 किसानों से 74420.93 हेक्टर रकबे का 38 लाख 61 हजार 7 सौ 2 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्रों के माध्यम से उपार्जन किया गया है। जिसका समर्थन मूल्य से अन्तर की राशि प्रति एकड 19257 रूपये के मान से 351 करोड़ 73 लाख 67 हजार रूपये का भुगतान मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया। कुकुरमुड़ा छुईखदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।


       गौरतलब है कि कलेक्टर चंद्रकां​त वर्मा के मार्गदर्शन में जिलास्तरीय कृषक उन्नति योजना का आयोजन छुईखदान स्थित सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुकुरमुड़ा में किया गया। यह कार्यक्रम जिले के ब्लाक स्तर पर भी आयोजित की गई थी। ब्लाक स्तर में यह कार्यक्रम पिपरिया स्थित धान खरीदी केन्द्र में आयोजित हुई। 


       मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के तीन माह पूरे हो गए। राज्य सरकार द्वारा शपथ ग्रहण के दूसरे दिन प्रथम कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 18 लाख घरों के निर्माण की स्वीकृति दी। महिला सशक्ति को ध्यान में रखते हुए महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 57 लाख रुपए की पहली किस्त का अंतरण किया। महिलाओं को प्रतिमाह 1000 हजार रूपए की दर से वार्षिक 12 हजार रूपए आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। राज्य सरकार ने अन्न दाता किसानों को दो साल के बकाया राशि बोनस की राशि लगभग 13 लाख किसानों के बैंक खाते में सुशासन दिवस के दिन 3716 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। किसानों से रिकार्ड तोड़ धान खरीदी की गई। तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन खरीदी की जाएगी। छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या यात्रा के लिए रामलला दर्शन योजना लागू की गई, जिसका लाभ छत्तीसगढ़वासी उठा रहे हैं।


       जिला स्तरीय कार्यक्रम सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुकुरमुड़ा (रोड अतरिया) कार्यक्रम को पूर्व विधायक कोमल जंघेल, खम्हन ताम्रकार पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सहित अन्य ने सम्बोधित किया। इस दौरान प्रेमनारायण चंद्राकर, गणमान्य नागरिक नेतराम जंघेल, राजलक्ष्मी पंसारी, रोहित जंघेल, कृष्णकांत महोबिया, अवधराम जंघेल, प्रकाश जंघेल, जैनेन्द्र वर्मा एवं प्रदीप श्रीवास सहित अन्य ने कृषक उन्नती योजना प्रारंभ करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर एसडीएम रेणुका रात्रे, परियोजना निर्देशक जितेन्द्र कुमार साहू , उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी, वरिष्ठ नागरिक अनिल अग्रवाल, मनोज चतुर्वेदी, दुजेराम वर्मा, टुम्मन साहू, श्यामपाल ताम्रकार, राजकुमार जंघेल, राकेश ठाकुर एवं जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।



सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad