भरदा कला में बुजुर्ग महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 8 घंटे में सुलझाई
बहन पर जादू टोना के शक मे पड़ोसी युवक ने उतारा था मौत के घाट
खैरागढ़! भरदा कला में शुक्रवार सुबह हुई बुजुर्ग महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने आठ घंटे में ही सुलझा ली! मृतका मिल वंतीन बाई 55 वर्ष की हत्या बहन पर जादू टोना करने के शक मे पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय युवक सोहन बघेल ने ही की थी! शुक्रवार को मृतका का शव उसके घर में मिला था! मृतका के शरीर पर धार दार हंसिया से ताबड़ तोड़ हमला किया गया था! मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो आसपास से पूछ ताछ मे मामला खुल गया! एस पी कार्यालय में पूरे मामले का खुलासा करते एस पी त्रिलोक बंसल ने बताया कि आरोपी सोहन की बहन की साल भर से तबियत खराब चल रही थी! मृतका द्वारा बहन पर जादू टोना करने की आशंका से आरोपी परेशान था! 14 मार्च को बहन की तबियत बिगड़ने के दौरान बहन लगातार मृतका का नाम बड़बड़ा रही थी! बहन को भूत पकड़ने की डर से आरोपी ने अपने पिता के साथ बहन को अपने मामा के घर बाग तराई छोड़ कर आया था! इसके बाद बाद से आरोपी मृतका को ठिकाने लगाने की तैयारी में था! शुक्रवार सुबह मृतका के बेटे बहु को खेत जाते देख आरोपी सोहन मृतका मिल वंतीन के घर पहुंचा और उसका गला दबा कर धक्का देकर गिरा दिया! इस दौरान मृतका के साथ आरोपी की झूमा झटकी भी हुई! बरामदे मे बने चूल्हे के पास रखे हंसिया से आरोपी ने मृतका पर ताबड़ तोड़ वार कर दिया! और मौके से फरार हो गया! आरोपी ने मृतका के घर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया! मृतका के घर से निकलते आरोपी को गांव के ही एक लड़के ने देख लिया था! घटना के बाद आरोपी सोहन ने अपनी दादी मुन्नी बाई को मिल वंतीन की हत्या करने की जानकारी देते खून से सने पेंट और जूते को बाड़ी मे जला देने की जानकारी दी और फरार हो गया! पुलिस ने मामले की जानकारी मिल ते ही आरोपी सोहन को राज नांद गांव से गिरफ्तार किया और हत्त्या मे प्रयुक्त हंसिया और जले कपड़े, जूते का अंश बरामद किया! आरोपी सोहन बघेल को गिरफ्तार कर पुलिस ने धारा 450,302 के तहत न्यायालय में पेश कर आदेश पर जेल भेज दिया है! पूरी कार्यवाही मे ए एस आई वीरेंद्र चंद्राकर, शैलेंद्र पटेल, लक्षमण साहू, मणि शंकर वर्मा, शिव लाल वर्मा, साइबर सेल प्रभारी टैलेश सिंह, चंद्र विजय सिंह, त्रिभुवन यदु, जयपाल केवर्त्य, कमल कांत साहू की महत्व पूर्ण भूमिका रही! प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे, डी एस पी प्रतिभा लहरे उपस्थित रहे!
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.