राजनांदगांव
थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र के होटल/ढाबा एवं लॉज मालिकों का ली गई बैठक
बैठक में होटल ढाबा एवं लॉज मालिकों को दी गई आवश्यक समझाईस
आज दिनांक 11.03.2024 को थाना डोंगरगढ़ में थाना क्षेत्र के होटल/ढाबा एवं लॉज मालिकों का बैठक आहुत किया गया था, जिसमें क्षेत्र के सभी होटल/ढाबा एवं लॉज मालिक/कर्मचारी उपस्थित हुये। उक्त मीटिंग में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़, श्री आशिष कुंजाम एवं थाना प्रभारी डोंगरगढ़ सी0आर0 चन्द्रा द्वारा क्षेत्र में होने वाले घटना को रोकने हेतु व आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 को ध्यान में रखते हुये होटल/ढाबा एवं लॉज संचालकों/कर्मचारियों को नियमों का पालन करते हुये होटल/ढाबा एवं लॉज में आने व ठहरने वाले व्यक्तियों का पूर्ण पता पहचान पत्र सहित, आने-जाने एवं ठहरने के कारण सहित जानकारी रखने एवं रजिस्टर मंे इन्द्राज करने साथ ही संदिग्ध लगने पर तत्काल थाना को सूचना देने हेतु समझाईस दिया गया है साथ ही होटल/ढाबा एवं लॉज में लगे खराब सीसीटीवी कैमरा को तत्काल ठीक करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.