जिला सिवनी मध्यप्रदेश
फसलों का जायजा लेने पहुंचे जिला कलेक्टर छितिज सिंगल
सी एन आई न्यूज सिवनी
लखनादौन जनपद पंचायत के छेत्र आदेगाब में किसानों का हाल-चाल जानने एवम ओला प्रभावित फसलों का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर महोदय लखनादौन पहुंचे बिगत तीन दिनों से क्षेत्र में हो रही बे मौसम बरसात एवं ओलावृष्टि के कारण किसान परेशान एवं चिंतित हैं
जिला कलेक्टर महोदय आदेगांव क्षेत्र से होते हुए आज ग्राम सुहागपुर सिहोरा डाला चूलगांव कोंडरा करनपुर ग्राम का दौरा कर खेतों में जाकर फसलों की नुकसानी का जायजा लिया
किसानों की नष्ट हुई फसलों का मुआवजा मिले इसके लिए चुनाव आयोग से परमिशन मिलने पर राहत राशि का वितरण किया जाएगा
कलेक्टर महोदय ने किसानों से कहा की सर्वे टीम का गठन कर दिया गया है टीम सर्वे कर रही है नुकसानी के आधार पर किसानों को उचित मुआवजा मिलेगा
लखनादौन क्षेत्र में विगत तीन दिनों से बरसात एवं ओलावृष्टि हो रही है जहां पेड़ पौधे धरासाही हो गए हैं वहीं किसानों की फसल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है
गेहूं चना मसूर सरसों रवि की सभी फसले एवं सब्जियां आम जामुन पेड़ पौधे की फसल तक को नुकसान हुआ है
जिला कलेक्टर महोदय ने खेतों के अंदर जाकर नष्ट हुई फसलों का निरीक्षण किया और कहा की नुकसान तो हुआ है चुनाव आयोग से परमिशन मिलते ही किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा
साथ ही आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत यादव, एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं वर्तमान जनपद सदस्य सुबोध नेताम, भी फसलों का जायजा लेने के लिए ग्रामों का दौरा किया
*जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.