नाबालिग से बलात्कार करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
कबीरधाम - जान पहचान के चलते बातों को रिकॉर्डिंग कर घरवालों को बताने की धमकी देकर नाबालिग से बलात्कार करने और पीड़िता के आपत्तिजनक तस्वीरों को इंस्टाग्राम में अपलोड करने के आरोपी को थाना कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार पीड़िता एवं आरोपी के बीच जान पहचान थी , वे बातचीत करते थे और उनका संबंध था। मोबाइल में बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़िता के बातों को रिकॉर्डिंग कर घरवालों को बताने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। उन्होंने कई बार वीडियो कॉल में आपत्तिजनक फोटो का स्क्रीनशॉट रखा था , जिसको सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता के द्वारा मना करने पर पीड़िता के निजी एवं आपत्तिजनक तस्वीर को इंस्टाग्राम में पीड़िता के नाम का आईडी बनाकर अपलोड कर दिया था। पीड़िता के द्वारा गत माह 20 फरवरी को शिकायत करने पर थाना कुंडा में धारा 376, 509 आईपीसी 04, 11 पॉक्सो एक्ट, 66 ई , 67 ए, 67 बी आईटी एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय कबीरधाम डॉ.अभिषेक पल्लव के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल के मार्गदर्शन में महिला संबधी गंभीर अपराध के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम गठित कर रवाना किया गया था। आरोपी बिहार का होना एवं दक्षिण भारत की ओर होना पता चला था। पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी दक्षिण भारत से राजनंदगांव होते हुये कवर्धा की ओर आ रहा है तो पीछा करते हुये आरोपी को गंडई के पास पकड़ा गया। आरोपी बिहार का रहने वाला है जिससे अपराध में प्रयुक्त किया गया मोबाइल जिसमें वीडियो अपलोड किया था को जप्त किया गया। धारा सदर अपराध पाये जाने पर कुंडा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस प्रकरण को सुलझाने में निरीक्षक महेश प्रधान , उपनिरीक्षक विमल लवानिया , विनोद खंडे, सहायक उपनिरीक्षक चंदेल, निर्मल सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश राजपूत , आरक्षक जुनैद खान , विकास श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल और महिला आरक्षक नेहा साव का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
कौशल राय यादव पिता संदीप राय जाति यादव उम्र 22 वर्ष ग्राम मरबन थाना सकरा जिला मुजफ्फरपुर बिहार।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.