छत्तीसगढ़ के स्टेशनों में सुविधा विस्तार और रेल परियोजनाओं से लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर-मुख्यमंत्री श्री साय
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी
रायपुर - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन देश ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए भी एतिहासिक है। 85 हजार करोड़ रूपये से अधिक के रेल परियोजनाओं के लिए श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों में वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना के तहत बिक्री केन्द्रों का शुभारंभ करने और जांजगीर-नैला तथा पेंड्रा रोड स्टेशन पर जन औषधि केन्द्र खोलने के साथ अन्य दूसरे विकास कार्यों के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आशा की कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकास की नए सोपान गढ़े जाएंगे जिससे छत्तीसगढ़ के लोगों को भी बेहतर अवसर मिलेंगे।
छत्तीसगढ़ में लगभग 150 करोड़ रूपये की 43 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास-
आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में भी लगभग 150 करोड़ रूपये की 43 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने राज्यपाल श्री विष्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में 124 करोड़ रूपये की लागत वाली 40 परियोजनाओं का लोकार्पण और 125 करोड़ रूपये की लागत वाली 3 परियोजनाओं की आधार शिला रखी। छत्तीसगढ़ में वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट योजना के तहत रायपुर रेल मण्डल के रायपुर, मांढर, मंदिर हसौद, तिल्दा-नेवरा, सरोना और उरकुरा रेलवे स्टेशनों सहित राज्य के 18 स्टेशनों पर 34 स्टॉलों का लोकार्पण किया गया। जांजगीर-नैला और पेण्ड्रा रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केन्द्र, दुर्ग कोचिंग डिपो में पीटलाईन का उन्नयन ,बिलासपुर में रेल कोच रेस्टोरेंट का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री नै किया ।श्री मोदी ने बिलासपुर में वंदे भारत मैंटनैस डिपो भिलाई में मैमू कार शैड विस्तार, अंबिकापुर में नई पिटलाईन निर्माण का शिलान्यास किया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.