दस साल का ट्रेलर है, आगे बहुत जाना हैं
श्री नरेंद्र मोदी
भारत के प्रधान मंत्री
दाहोद / अहमदाबाद / गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 2014 से छह गुना बजट वृद्धि जैसी पहलों को सूचीबद्ध किया और देशवासियों को आश्वासन दिया कि अगले पांच वर्षों में, रेलवे में बदलाव उनकी कल्पना से कही ज्यादा अधिक होगा।
कई रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने रेलवे को उस नारकीय स्थिति से बाहर निकालने की इच्छाशक्ति दिखाई है।जिसे कांग्रेस सरकार ने बदहाल कर रखा था
पीएम मोदी ने कहा, अब रेलवे का विकास सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। ये 10 साल का काम सिर्फ एक ट्रेलर है। मुझे अभी लंबा सफर तय करना है।
पीएम मोदी ने कहा, हमारे लिए विकास परियोजनाएं सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि विकसित भारत बनाने के लिए हैं। हमारी आने वाली पीढि़यों को उन संघर्षों का सामना न करना पड़े जो हमने झेले हैं। अपने 10 वर्षों में हमने पूर्वी और पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भी बनाए हैं। इस मांग को कांग्रेस ने दशकों तक लटकाया... फ्रेट कॉरिडोर (Freight corridors) औद्योगिक गलियारों के निर्माण के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम कर रहे हैं।
देश को विकसित और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा, रेलवे का परिवर्तन विकसित भारत की गारंटी है।
पीएम मोदी ने रेलवे के बदलते परिदृश्य पर प्रकाश डाला और तेज गति से रेलवे ट्रैक बिछाने, 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास, वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी अगली पीढ़ी की ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने और आधुनिक रेलवे इंजनों और कोच फैक्टरियों के अनावरण का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और साथ ही उन्होंने 85 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शुभारंभ भी किया।
इसके बाद पीएम मोदी साबरमती में महात्मा गांधी के आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने आश्रम में एक पौधा लगाया। इसके बाद उन्होंने वहां की जनता को भी संबोधित किया।
पीएम मोदी ने कहा, "पूज्य बापू के ये साबरमती आश्रम हमेशा से ही एक अप्रतिम ऊर्जा का जीवंत केंद्र रहा है। हर किसी को जब-जब यहां आने का अवसर मिलता है, तो बापू की प्रेरणा हम अपने भीतर स्पष्ट रूप से अनुभव कर सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "आज 12 मार्च की ऐतिहासिक तारीख भी है। आज के ही दिन बापू ने स्वतंत्रता आंदोलन की धारा को बदला और दांडी यात्रा स्वतंत्रता के आंदोलन के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गई। पूज्य बापू का ये साबरमती आश्रम सदैव अतुल्य ऊर्जा का जीवंत केंद्र रहा है। जब भी हम यहां आते हैं तो हम बापू की प्रेरणा को अपने भीतर महसूस कर सकते हैं।"
पीएम मोदी ने कहा, "आजाद भारत में भी ये तारीख ऐसे ही ऐतिहासिक अवसर के नए युग का सूत्रपात करने की गवाह बन चुकी है। 12 मार्च, 2022 को इसी साबरमती आश्रम से देश ने आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया था। दांडी यात्रा ने आजाद भारत की पुण्यभूमि तय करने में एक अहम भूमिका निभाई थी और अमृत महोत्सव के शुभारंभ ने अमृतकाल में भारत के प्रवेश का श्रीगणेश किया। अमृत महोत्सव ने देश में जन-भागीदारी का वैसा ही वातावरण बनाया, जैसा आजादी से पहले दिखा था।"
उन्होंने कहा, "आजादी के अमृत काल' में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने 'पंच प्रण' का संकल्प लिया। इस दौरान देश में 2 लाख से अधिक अमृत वाटिकाओं का निर्माण किया गया। 2 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए गए और जल संरक्षण की दिशा में कई क्रांतिकारी कदम उठाए गए। गौरतलब है कि देश में 70 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर बनाये गये।"
पीएम मोदी ने कहा, "इसी दौरान 'हर घर तिरंगा' पूरे देश में राष्ट्रभक्ति की अभिव्यक्ति का एक बहुत बड़ा सशक्त माध्यम बन गया था। मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत करोड़ों देशवासियों ने देश के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।"
साबरमती आश्रम का महत्व बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, "जो देश अपनी विरासत नहीं संजो पाता, वो देश अपना भविष्य भी खो देता है। बापू का ये साबरमती आश्रम, देश की ही नहीं, बल्कि मानवजाति की ऐतिहासिक धरोहर है। आजादी के बाद जो सरकारें रहीं, उनमें देश की ऐसी विरासत को बचाने की न सोच थी और न ही राजनीतिक इच्छाशक्ति थी। एक तो विदेशी दृष्टि से भारत को देखने की आदत थी और दूसरी तुष्टिकरण की मजबूरी थी। अतिक्रमण, अस्वच्छता, अव्यवस्था आदि ने हमारी विरासतों को घेर लिया था।"
रेल परियोजनावो का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए हो रहे नव निर्माण का लगातार विस्तार हो रहा है। मैं आज देश को गारंटी दे रहा हूं कि अगले 5 साल में आप भारतीय रेल का ऐसा कायाकल्प होते देखेंगे, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.