Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 6, 2024

केवलारी पुलिस जवानों से भरे वाहन और कार की जोरदार टक्कर,3 की मौत 26 घायल

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

केवलारी पुलिस जवानों से भरे वाहन और कार की जोरदार टक्कर,3 की मौत 26 घायल 




सी एन आई न्यूज 

सिवनी। केवलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत धानागढ़ के पास रात करीब एक बजे पुलिस जवानों से भरी बस और कार में हुई टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 26 जवान घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



जिले के केवलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत धानागढ़ के समीप देर रात्रि एक सड़क हादसा हो गया। जहां पुलिस बल से भरी बस क्रमांक MP 03 A 6018 एवं कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। और 26 जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंडला निवासी कुछ लोग नागपुर से इलाज कराकर मंडल वापस जा रहे थे। तथा मंडल तरफ से एक बस पुलिस जवानों को लेकर सिवनी तरफ की जा रही थी। जहां लगभग रात्रि 1 बजे धानागढ़ के समीप दोनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की कार में सवार मंडल निवासी अशोक कुकरेजा, ममता जसवानी, निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी, पुरूषोत्तम उर्फ काजू महोबिया गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं बस में सवार लगभग 26 जवान भी घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने केवलारी पुलिस और 108 वाहन में दी। जहां एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को समुदाय सिविल अस्पताल केवलारी लाया गया जहां निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और कार चालक पुरुषोत्तम उर्फ काजू महिपाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस जगह यह हादसा हुआ वहां सड़क पर गड्ढे हैं। जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा बनाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad