चैत्र नवरात्रि के अवसर पर पांच दिवसीय राम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ कुई कुकदूर वनांचल क्षेत्र में हुआ
छत्तीसगढ़ से संजू महाजन की रिपोर्ट
9 अप्रैल
श्री पाटेश्वर धाम जिला बालोद के संत श्री राम बालक दास जी के द्वारा समय-समय पर वनांचल क्षेत्र में धर्म जागरण के लिए राम कथा एवं यज्ञ का आयोजन किया जाता है इसी कड़ी में आज संत श्री का आगमन वनांचल क्षेत्र के ग्राम कुई कुकदूर में हुआ जहां पर भव्य कलश यात्रा के साथ उनका स्वागत किया गया
राम कथा के प्रथम दिवस पर संत श्री राम बालक दास जी ने कहा कि चैत्र नवरात्रि हम हिंदुओं का सबसे पवित्र पर्व है और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हमारा भारतीय नव वर्ष भी है इस अवसर पर आज वनवासी क्षेत्र में अपने धर्म के प्रति इस आस्था को देखकर मैं अभिभूत हूं धर्मांतरण की चपेट में वनांचल क्षेत्र आ चुका है लेकिन अब हम अपने सेवा कार्यो और धर्म आयोजनों से इस क्षेत्र में परिवर्तन लाकर रहेंगे 2022 में इसी स्थान पर महायज्ञ हुआ जिसमें लगभग 1000 से ऊपर भाई बहनों ने पाटेश्वर संस्कार वाहिनी में रजिस्ट्रेशन कराया आज की यात्रा में बहुत अधिक संख्या में भगवा वस्त्र पहनकर सभी माताए बहने और बंधु सम्मिलित हुए आगामी 13 अप्रैल तक यहां राम कथा निरंतर चलेगी जिसमें भारी संख्या में वनांचल क्षेत्र के भाई बहनों का आना रहेगा



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.