Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 29, 2024

कूड़ेकेल नाला का पुल 5 वर्षो से जर्जर होकर टूटा। स्कूली छात्र - छात्राओं को पुलिया पार कर सफर करने में हो रही परेशानी। बारिश के दिनों बिमार मरीजों को ले जाने गांव तक एम्बुलेश तक नही पहुंच रही है। प्रशासन ने नही दिया ध्यान। आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश। पुलिया नही बनी तो ग्रामीण करेंगे उग्र आंदोलन।

 कूडेकेल नाला में बाढ आने से ब्लाक - जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूटा।



कूड़ेकेल  नाला का पुल 5 वर्षो से  जर्जर होकर टूटा।




स्कूली छात्र - छात्राओं को पुलिया पार कर सफर करने में हो रही परेशानी।



बारिश के दिनों बिमार मरीजों को ले जाने गांव तक एम्बुलेश तक नही पहुंच रही है।



प्रशासन ने नही दिया ध्यान।



 आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश।



पुलिया नही बनी तो ग्रामीण करेंगे उग्र आंदोलन।



महासमुंद छत्तीसगढ। महासमुंद जिले के बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम कूड़ेकेल के नाला का पुल  लगभग 5 वर्षो से जर्जर हो कर टूट चुका है। इस मार्ग से होकर दर्जन भर से अधिक गांव कूड़ेकेल  जमडी, पोटापारा, सिरको आदि के ग्रामीण जर्जर पुलिया पार कर  प्रतिदिन रोजमर्रा के कार्य के लिए इस सडक मार्ग से सफर कर बसना आना - जाना पड़ता है। 




पुल न होने से  स्कूली छात्र - छात्राओं  को बडी दिक्कतो का सामना करना पडता है। क्षेत्र के स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को बारह महीने इस सडक मार्ग से सफर करने में परेशानी होती है। भविष्य के लिए भी बहुत गंभीर समस्या बनी हुई है, क्योंकी आश्रित गांव के बच्चे विद्यालय, महाविद्यालय, कंप्यूटर की पढ़ाई करने के लिए प्रतिदिन बसना आते जाते रहते हैं।



आस पास गांव के ग्रामीण भी हजारों की संख्या में प्रतिदिन जीवन निर्वाह कार्य हेतु बसना आते हैं।  बारिश का मौसम आ गया है। स्वास्थ्य खराब होने पर गाड़ी में मरीजों को बसना लाने में बडी दिक्कत हो रही हैं। 




पुल के जर्जर होने से मार्ग पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया है। कई बार ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हुआ है। कई बार क्षेत्र के ग्रामीणों ने चुनाव से पहले चुनाव में वोट देने से बहिस्कार का भी निर्णय ले चुके थे। वह सभी बात सुनकर प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी गांव आकर सिर्फ मुर्म डाल कर चले गये थे।  जो वर्तमान में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश आने से नाला में बाढ आने से सडक कट चुका है। ब्लाक और जिला मुख्यालय से गांव का संम्पर्क टूटा। जिला प्रशासन शासन से ग्रामीणों ने कई बार मांग करने के बाद भी इस समस्या को लेकर  कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

चुनाव के समय नेता जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक वोट मांगने हाथ जोड कर इस क्षेत्र में चले आते है।

लेकिँन चुनाव जीतने के बाद गांव तक मुडकर देखने तक नही आते। चुनाव हुये महीनो बीत चुका है। गांव में एक अधिकारी ना नेता झाकने तक नही आये। पिछले 5 वर्षो से यहा नाला का पुल जर्जर होकर टूट चूका है। गांव का विकाश अंधकार में है। ग्रामीणों ने पुलिया  निर्माण की मांग प्रशासन से की है।

आने वाले दिनों में पुलिया निर्माण नही हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।


सी एन आई न्यूज महासमुंद से हेमंत ताण्डी के साथ गोवर्धन नंदे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad