राजनांदगांव
सेनडोंगर में हुआ शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन
विकासखंड डोंगरगढ़ के संकुल मुंगलानी अंतर्गत शासकीय
प्राथमिक शाला सेनडोंगर में शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर,मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित
शाला प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, बच्चों के पालक वर्ग, शिक्षकों ने बच्चों को शासन द्वारा प्रदत्त नि: शुल्क पाठ्य-पुस्तक एवं शाला गणवेश वितरण किया। इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री माखन लाल कोसरिया, पंच श्रीमती जयंती धरमगुड़े, प्रधानपाठक श्री सुधाकर धरमगुड़े, शिक्षक देवेंद्र खोब्रागढ़े, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती चमेली पड़ोती, मितानिन श्रीमती निरूपा ओझा, अमरसिंह, कुशल राम, रामेश्वरी उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.