पार्टी के सभी समथकों और कार्यकर्ताओं का आभार : ताम्रध्वज साहू
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर।
कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन करने सरायपाली पहुंचे ताम्रध्वज साहू
सरायपाली : महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करने के लिए सरायपाली पहुंचे।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने पूरी लगन और निष्ठा के साथ निर्वाचन क्षेत्र और पार्टी की सेवा में जीत तोड़ मेहनत की। उन्होंने सरायपाली क्षेत्र में कांग्रेस को मिले अपार समर्थन और स्नेह के लिए आम जनता का भी आभार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए कांग्रेस पार्टी के एक एक कार्यकर्ता रात दिन जुटे रहे भले ही परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आए लेकिन सबकी एकजुटता से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती।
कार्यक्रम में सरायपाली ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, सरायपाली शहर अध्यक्ष आरएन आदित्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक, आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई, कांग्रेस कार्यकर्ता रामदयाल पटेल, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष लिलाकांत पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष सीता पटेल, कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपांजलि बारीक, रिमजी सरपंच साधराम पटेल, पिंगल गार्डिया, पार्षद सुरेश भोई, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष भरत मेश्राम, तन्मय पंडा, रमेश पटेल, घसिया सिदार, पदमलोचन पटेल, महेंद्र वैष्णव, श्रवण पटेल, संतलाल बारीक, श्रीराम मानिकपुरी, तिरिथ बाई मानिकपुरी, क्षमानिधि साहू, सोनसाय बरिहा, सत्या भोई, डॉ बेरैंची बेताल, विजय यादव, नरेंद्र साहू, रामदयाल पटेल, गिरवर बारे, प्रभात पटेल, केशव चौधरी, निर्मल, नीलांचल, मनोज पटेल, नीलांबर सोनी, प्रमोद ग्वाल, परशु चौहान, कमला साहू, भोजराम साहू, नसीब खान, आरिफ अली पिंकी, केशव अग्रवाल, मीरा जमींदार, एनएसयूआई प्रदेश सह संयोजक जयंत यादव, दुष्यंत साहू, विभीषण चौहान समेत कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.