Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 18, 2024

भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक संपन्न सांसद संतोष पांडे एवं जिला प्रभारी कोमल जंघेल ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

 भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक संपन्न




सांसद संतोष पांडे एवं जिला प्रभारी कोमल जंघेल ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

अम्बागढ़ चौकी

   भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन  के निर्देशानुसार जिला भाजपा मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की कार्य समिति की बैठक सामुदायिक भवन मोहला में रखी गई।

उक्त बैठक में राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे भाजपा,जिला प्रभारी कोमल जंघेल,पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

  बैठक में सर्वप्रथम भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया, तत्पश्चात अतिथियो का स्वागत किया गया एवं  जिला अध्यक्ष मदन साहू द्वारा स्वागत भाषण दिया गया, बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ते हुए दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं जिला उपाध्यक्ष खोरबहरा यादव द्वारा उद्घाटन भाषण दिया गया उद्घाटन भाषण के बाद केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने एवं नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष रमेश हिडामे ने प्रस्तुत किया, इसी कड़ी में जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य नरसिंह भंडारी ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय का संसद भवन में दिया गया अभिभाषण का वाचन किया,जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष लखन कलामें ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तत्पश्चात बैठक की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक सत्र की शुरुआत करते हुए जिला प्रभारी कोमल जंघेल ने पार्टी संगठन द्वारा दिए गए कार्यों की समीक्षा की एवं आगामी आने वाले 3 महीना में संगठन द्वारा दिए गए नए कार्यों की योजना बताई उन्होंने कहा जिला कार्य समिति की बैठक हर तीन माह में आहूत की जाएगी जिसमें पूर्व के कार्यों की समीक्षा एवं नए कार्यों को बताया जाएगा जिला कार्य समिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप शामिल सांसद संतोष पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में जिले से मिली हार की समीक्षा करने के निर्देश दिए उन्होंने कड़े शब्दों में पदाधिकारी को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी बैठक का संचालन जिला महामंत्री नम्रता सिंह ने किया एवं आभार व्यक्त राजू टांडिया ने किया।

उक्त बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर खंडेलवाल ,सुश्री कंचनमाला भुआर्य,जिला मंत्री पवन गुप्ता,जिला मंत्री योगेंद्र कोडपे,महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश सारस्वत,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रियाजुद्दीन राजू कुरैशी, प्रदेश भाजयुमो मंत्री आलोक श्रुति व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहन जैन जिला कोषाध्यक्ष विजय जैन सतीश दुबे,एलेन्द्र त्रिपाठी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष देव प्रसाद नेताम,मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी,रतन ताराम,शत्रुघन चुरेन्द्र,पूर्व जिला मंत्री एवं जिला कार्य समिति सदस्य राजेश सिंगी,जिला मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी,जिला सोशल मीडिया प्रभारी योगेंद्र सिंगने, श्रीमती राधिका अंधारे,श्रीमती संगीता मिश्रा,पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक नोहर सिंह धनंजय,भारत भूषण राजपूत, देवनारायण कुम्भकार,गौरी शंकर गुरले,सतीश शर्मा,संतोष विश्वकर्मा, प्रदेश भाजयुमो कार्य समिति सदस्य आशीष द्विवेदी,सैयद अजहरुद्दीन,सुरेश नेताम,निखिल झा, कार्यालय प्रभारी शत्रुघ्न कोलियारे,सहित समस्त जिला पदाधिकारी जिला मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad