महिला ने नकली सोना टिकाकर ज्वेलर्स से लाखों की ठगी की
दुर्ग। दुर्ग में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने नकली सोना देकर ज्वेलर्स को लाखों रुपए का चूना लगा डाला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सूत्र के अनुसार दुर्ग पुलिस ने महिला ठग को CCTV फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस महिला को थाने ले गई। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है की महिला ने सोना गैंग के किसी दूसरे सदस्य को दे दी है। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है
जानकारी के अनुसार संचेती ज्वेलर्स के संचालक को महिला ठग ने 2 लाख 25 हजार रुपए का चूना लगा दिया। महिला ने ज्वेलर्स को नकली सोने की चेन देकर उसके बदले में सोने की अंगूठी और चूड़ियां ले लिया। ज्वेलर्स ने सोने को चेक किया तो नकली निकला। पुलिस के अनुसार सुभाष संचेती (57 साल) ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 18 जुलाई की शाम एक महिला सोने की अंगूठी और चूड़ी खरीदने के लिए दुकान आई थी। उसने एक सोने की अंगूठी और चूड़ी पसंद की। बदले में उसने सोने की एक पुरानी चेन दी और कहा कि इसको लेकर उसकी जगह
गोवर्धन नंदे की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.