Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 10, 2024

लाँज में हो रहे देह व्यापार के छह आरोपी जेल दाखिल

 लाँज में हो रहे देह व्यापार के छह आरोपी जेल दाखिल 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - प्रभात लाँज पावर हाऊस भिलाई मे हो रहे अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुये छावनी पुलिस ने तीन युवतियों सहित छह लोगों को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस प्रकरण का एक आरोपी फरार है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

                                                                             नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय छावनी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुये नगर पुलिस अधीक्षक हरिश पाटिल ने बताया प्रभात लाँज पावर हाऊस भिलाई मे हो रहे अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर रेड कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा थाना छावनी क्षेत्र प्रभात लाँज पावर हाऊस भिलाई मे रेड कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन सिंह राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस के द्वारा क्षेत्र में गत दिवस 09 जुलाई को रेड कार्यवाही किया। रेड कार्यवाही में निलेश वर्मा , सुप्रभात शील , राजेन्द्र यादव , मंजु लहरे उर्फ मंजू डहरिया , लक्ष्मी हलधर उर्फ मेघा एवं श्रीमती संगीता बंजार को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने 09 जुलाई को निलेश वर्मा के द्वारा लाज के कमरो मे लड़कियो व महिलाओ को ग्राहको से रकम लेकर उपलब्ध कराकर देह व्यापार चलाना बताया। अपराध धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की आरोपी होने से गिरफ्तार किया गया। आरोपियो के विरूद्ध धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 का अपराध पाये जाने से  छावनी पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण में एक आरोपी राहुल वर्मा फरार है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। उक्त कार्यवाही मे नगर पुलिस अधीक्षक हरिश पाटिल , उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर , उनि वरूण देवता‌ , प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह , आरक्षक जीत नारायण , महिला आरक्षक पद्मिनी कौशिक की सराहनीय भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपीगण –  


निलेश वर्मा पिता साहेबलाल वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पेण्डरी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा , सुप्रभात शील पिता विमल कृष्ण शील उम्र 44 वर्ष  शाप नंबर 86 रवि शुक्ला मार्केट भिलाई दुर्ग , राजेन्द्र यादव पिता रघु यादव उम्र 37 वर्ष  गिरधारी नगर चण्डी मंदिर के आगे थाना दुर्ग , मंजू लहरे उर्फ मंजू डहरिया पिता राजेन्द्र लहरे 20 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के पास सतनामी मोहल्ला जामुल दुर्ग , श्रीमती लक्ष्मी हलधर उर्फ मेघा पिता स्व. सुखरंजन हलधर 38 वर्ष निवासी रानाघाट वार्ड क्रमांक 12 वर्तमान पता स्पर्श हास्पिटल के पीछे रामनगर सुपेला दुर्ग और श्रीमती भारती उर्फ संगीता बंजारे पति विजय सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी आदर्श नगर उतई भिलाई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad