Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 31, 2024

दुर्ग रेंज आईजी ने दोषमुक्ति के संबंध में ली समीक्षा बैठक

 दुर्ग रेंज आईजी ने दोषमुक्ति के संबंध में ली समीक्षा बैठक 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया , जिसमें दुर्ग रेंज के लोक अभियोजक के साथ बैठक किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल ही में हुये निर्णय के दोषमुक्ति मामलों पर समीक्षा कर त्रुटिपूर्ण विवेचना के कारणों पर चर्चा करना था। दोषमुक्ति के मामलों की समीक्षा बैठक में उन मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई , जिनमें दोषमुक्ति हुई है। प्रत्येक मामले की विवेचना के दौरान होने वाली त्रुटियों का विश्लेषण किया गया , ताकि भविष्य में ऐसे संभावित गलती को पहचानकर दोहराई ना जा सके। जिससे दोषमुक्ति कम हो। लोक अभियोजक और पुलिस अधिकारियों के बीच त्रुटिपूर्ण विवेचना के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि भविष्य में जांच के दौरान सभी प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया जाये। आईजी गर्ग ने कहा - हमारी प्राथमिकता न्याय की सुनिश्चितता है , और हम यह सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबद्ध हैं कि हर जांच पूरी ईमानदारी और निपुणता से की जाये। उन्होंने सभी अधिकारियों को विवेचना प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश भी दिये। बैठक में जिला दुर्ग से उपसंचालक लोक अभियोजक श्रीमती अनुरेखा सिंह , जिला बेमेतरा से उपसंचालक लोक अभियोजक श्रीमती कंचन पाटिल , बालोद से जिला अभियोजन अधिकारी अजय कुमार सिंह , डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू सहित अन्य कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad