राजनांदगांव-चंद्रपुर स्टेट हाईवे में अवैध मुर्गी फॉर्म का संचालन आखिर किसके संरक्षण में: इंद्रशाह मंडावी
अंबागढ़ चौकी: विधायक इंद्रशाह मंडावी ने राजनांदगांव-चंद्रपुर स्टेट हाइवे में चौकी बिहरीकला के बीच शिवनाथ नदी के किनारे संचालित मुर्गी फार्म को अवैध बताया है तथा शासन प्रशासन पर सवाल किया है कि आखिर स्टेट हाइवे में चल रहा अवैध कारोबार किसके संरक्षण में किया जा रहा है। बाहर प्रदेश से आए लोग बिना किसी अनुमति के फॉर्म का संचालन कर रहे है ये सरासर गलत है और जब बिना अनुमति के मुर्गी फॉर्म का संचालन किया जा सकता है तो इसके आड़ में अन्य अवैध कार्य भी किया जा सकता है इसका जिम्मेदार कौन होगा? बेहतर होगा कि शासन प्रशासन ऐसे मामले पर चुप्पी तोड़कर त्वरित कार्रवाई करे।
ज्ञात हो कि अंबागढ़ चौकी नगर तथा ग्राम बिहरी के बीच शिवनाथ नदी के किनारे बिना किसी प्रशासनिक परमिशन तथा ग्राम सभा प्रस्ताव के बगैर मुर्गी फॉर्म खोल दिया गया है। स्टेट हाइवे में खुले मार्ग के एकदम किनारे मुर्गी फॉर्म के कारण दिन रात बदबू आमजन एवं राहगीरों को परेशान कर रही है साथ ही आसामाजिक तत्व के लोगों की भी जमावड़ा वहां पर रहता है जिससे स्कूल-कॉलेज जाती बच्चियां एवं महिलाएं डरी सहमी रास्ता तय करते है।
सड़क किनारे मुर्गी फॉर्म से बदबू एवं गंदगी फैलना आम बात है जिससे सब परेशान है महत्वपूर्ण बात यह है कि एवन मुर्गी फॉर्म का संचालक छ ग प्रदेश से बाहर का रहने वाला है जो फॉर्म के साथ साथ दुकान खोलकर बैठा है।
इसमें बिहरीलाल के सचिव कोमल कश्यप ने बताया कि फर्म के मालिक ने छोटा सा मुर्गा दुकान खोलने अनुमति लिया है ग्राम पंचायत को पता नहीं था कि इतने बड़े पैमाने पर धंधा किया जाएगा।
ग्राम पंचायत ने भी बिना किसी ग्रामसभा प्रस्ताव के स्टेट हाइवे में शिवनाथ किनारे मुर्गी फॉर्म तथा कत्लखाना खोलने का अनुमति दिया है तथा साफ कहना है कि फॉर्म के संचालक ने धोखा देकर अनुमति प्राप्त किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.