गांव में बड़े तस्कर एवम् खाईवाल सक्रिय, शराब जुआ-सट्टा का बोलबालाः भोलाराम साहू
छुरिया।खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में अवैध दारू एवं सट्टा जुआ का बोलबाला है। पुलिस की कार्यवाही न होने से ऐसे लोगो के हौसले बुलंद हो गए है। खुज्जी विधायक भोला राम साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री एवं जुआ-सट्टा का कारोबार फलफुल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि शासन प्रशासन की मिली भगत से जुआ सट्टा शराब तीव्र गति से चल रही है इस पर प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं अगर इस पर लगाम नहीं लगाए तो आगे निश्चित रूप से उग्र आंदोलन किया जाएगा। विधायक भोलाराम साहू ने आगे कहा कि कलेक्टर, एसडीएम समीक्षा बैठक को लेकर तैयार नहीं है आगामी होने वाले विधानसभा सत्र में इन बातों को रखी जाएगी।उन्होंने आगे कहा कि बांधा बाजार, चिल्हाटी,अंबागढ़ चौकी, छुरिया,डोंगरगांव थाना अंतर्गत क्षेत्र में कोचियों द्वारा अवैध शराब की बिक्री की जा रही है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन पर प्रशासन का कोई डर नहीं है। ज्ञात हो कि विगत कुछ महीनों में जब से प्रदेश में भाजपा सत्तासीन हुई है तब से उनके ही नुमाइंदे गांव में अवैध शराब की बिक्री एवं जुआ-सट्टा का कारोबार चला रहे है ऐसे में पुलिस विभाग द्वारा अवैध शराब या छोटे जुआरियों को पकड़ कर कार्यवाही कर बड़े अवैध कारोबारियों के करतूत पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इसकी जानकारी पुलिस विभाग के साथ ही साथ आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी है, इसके बावजूद कार्यवाही न करते मौन साधे हुए है।शासकीय मदिरा दुकान से भी इन कोचियों को भारी मात्रा में शराब का वितरण किया जा रहा है जिससे अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है। लगातार अवैध कारोबार एवं गांवों में इसके दुष्परिणाम की शिकायत पुलिस प्रशासन एवं उच्च अधिकारियों तक की जाती है परंतु पुलिस के दिखावटी कार्यवाही के बाद फिर से वही माहौल बन जाता है, इस अवैध कारोबार को मिल रहे बढ़ावे के कारण बच्चों,युवाओ पर गलत असर पड़ रहा है और उनकी रुचि भी ऐसी अवैध कारोबार की ओर बढ़ रही है। पिछली सरकार में अवैध शराब सहित सट्टा में पूरी तरह से लगाम लगा हुआ था परंतु जैसे ही सरकार बदली है क्षेत्र में अवैद कारोबार चल रहा है अब गांवों में बड़े तस्कर तथा खाईवाल सक्रिय हो गए है जो घूम घूम कर शराब सप्लाई करते है तथा छोटे छोटे कोचिया द्वारा बिक्री कराई जाती है, इस पर प्रशासन द्वारा रोक लगाई जाए एवं कड़ी कारवाही की जाए...


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.