राजनांदगांव
ईद एवं गणेश उत्सव को लेकर राजनंदगांव पुलिस एक्शन मोड में
शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए निकाला गया फ्लैग मार्च।
शहर के आला अधिकारी शहर में घूम घूम कर ले रहे हैं कानून व्यवस्था का जायजा
महावीर चौक, मानव मंदिर चौक दुर्गा चौक, बसंतपुर थाना चौक, भारत माता चौक, गुड़ाखूर लाइन, रामधीन चौक, गंज चौक से होते हुए मानव मंदिर एवं गुरु नानक चौक तक पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।
त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई
हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस द्वारा की जाएगी सख्त करवाई
असामाजिक तत्वों एवं गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर
राजनंदगांव पुलिस द्वारा ईद एवं गणेश उत्सव को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जिले के प्रमुख स्थलों पर टीम के द्वारा चेकिंग कर निगाह रखी जा रही है जिस तारतम्य में आज पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आप्स) श्री मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक, डीएसपी श्री अजीत ओगरे के हमराह थाना प्रभारी कोतवाली श्री एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर श्री सत्यनारायण देवांगन, रक्षित केंद्र से श्री निरीक्षक अरुण नामदेव, श्री उमेश बघेल, श्री नंदकिशोर गौतम एवं रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कशेर अपने अपने बल को लेकर शहर के प्रमुख स्थल, महावीर चौक, मानव मंदिर चौक दुर्गा चौक, बसंतपुर थाना चौक, भारत माता चौक, गुड़ाखूर लाइन, रामधीन चौक, गंज चौक, मानव मंदिर चौक, गुरु नानक चौक आदि क्षेत्रों में पुलिस जवानों के साथ पैदल पेट्रोलिंग किया गया है। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर फिक्स पॉइंट लगाया गया है। शाम के समय शहर में होने वाली भीड़ भाड़ को देखते हुए भारी वाहनों को शहर में प्रवेश रोकने के लिए व व्यवस्था बनाने के लिए भी पृथक से ट्रैफिक व्यवस्था लगाया गया है
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.