Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 12, 2024

शिष्य गुरू के गौरव को बनाये रखें शिक्षक सम्मान समारोह का किया आयोजन

 शिष्य गुरू के गौरव को बनाये रखें



शिक्षक सम्मान समारोह का किया आयोजन 


छुरिया से राजू मंडावी की रिपोर्ट।



छुरिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के बच्चों ने स्वप्रेरणा से शाला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर अपने गुरूजनों का सम्मान किया।

       कार्यक्रम के मुख्यअतिथि माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक यु.एस. मंडावी थे,अध्यक्षता उच्चवर्ग शिक्षक दिनेश कुमार कुरेटी ने किया। विशेष अतिथि शिक्षकगण तिलक राम बढ़ई, चुम्मन लाल भुआर्य एवं रोमन कुमार साहू रहे।

        कार्यक्रम का शुभारंभ भारतरत्न डाॅ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के साथ हुआ पश्चात बालकेबिनेट के मंत्रियों ने शिक्षकों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंटकर स्वागत किया।

        सभा को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि प्रधानपाठक यु.एस. मंडावी ने कहा कि बच्चों के माता-पिता प्रथम गुरु  होते है इसलिए हर बच्चों को अपने माता-पिता सहित सभी गुरुजनों का आदर व सम्मान करना चाहिए तथा अपने माता-पिता एवं गुरूजनों के आज्ञा का पालन करना चाहिए।

        अध्यक्ष की आसंदी से उच्च वर्ग शिक्षक दिनेश कुमार कुरेटी ने कहा कि जो सम्मान देता है वह सम्मान पाता है। इंसान के लिए हर वह व्यक्ति गुरू होता है जो उनके जीवन में किसी न किसी प्रकार का शिक्षा देता है।पाठशालाओं में पढ़ाने वाले शिक्षक तो गुरु होते ही है इसके अतिरिक्त इंसान को जो जीवन जीने की कला सिखाते है वह भी उनके गुरू होते है।हर इंसान के अलग-अलग तरह के गुरु होते है जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक मार्गदर्शन करते हैं।सभी बच्चों को अपने प्रथम गुरु माता-पिता एवं द्वितीय गुरु का सदैव सम्मान करना चाहिए तथा उनके भावनाओं को ठेस पहुंचे ऐसे कृत्य कभी भी नहीं करना चाहिए।बच्चों के कृत्य से माता-पिता एवं गुरूजनों का मान- सम्मान बढ़ता है तथा बच्चों के ऊंचे शिखर पर पहुंचने पर माता-पिता एवं गुरूजन भी गौरवान्वित होते है इसलिए हर बच्चे को अपने माता-पिता एवं गुरूजनों  के गौरव को हमेशा बनाये रखना चाहिए।

       बच्चों को शिक्षकगण तिलक राम बढ़ई,चुम्मन लाल भुआर्य एवं रोमन कुमार साहू ने संबोधित कर स्वप्रेरणा से किये गये आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

      बच्चों ने सभी शिक्षकों को पेन एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा तिलक लगाकर सम्मानित किया। शिक्षकों ने बच्चों को चॉकलेट खिलाकर उनका मुंह मीठा किया।स्वागत भाषण बालकेबिनेट के प्रधानमंत्री दीपेश कुमार कंवर,संचालन इको क्लब के अध्यक्ष देविका मंडावी एवं आभार प्रदर्शन बालकेबिनेट के दक्षिण कौशल के मुख्यमंत्री उरांसी कंवर ने किया।

       कार्यक्रम के सफल आयोजन में दीपेश कुमार कंवर, देविका मंडावी, ओजेश्वरी पटेल,उर्वशी ध्रुर्वे, करिश्मा लाऊत्रे,टीलेश्वर मंडावी,उरांसी कंवर, गुंजन पटेल, केशर साहू, ऋषिका नटानी,काजल पटेल,टिंकल ध्रुर्वे,खोमेश कंवर, झामिन कंवर, मधु पटेल, चाहत फूले, करिश्मा तिवारी, करिश्मा कल्लो, हसिना मेश्राम,लीलाधर यादव,फलेश्वरी साहू ,लिकेश्वर पटेल,ललेश्वर ताम्रकार, रूपाली सिन्हा,चांदनी सिन्हा,भिनेश्वरी साहू  आदि सहित सभी बच्चों का खास योगदान रहा।इस अवसर पर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के समस्त बच्चे उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad