Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 10, 2024

प्रशंसनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बाईस पुलिस अधिकारी कर्मचारियों एवं पुलिस की सहायता करने वाले तीन गुड सेमीरिटन हुये सम्मानित

 प्रशंसनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बाईस पुलिस अधिकारी कर्मचारियों एवं पुलिस की सहायता करने वाले तीन गुड सेमीरिटन हुये सम्मानित




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भालूकोना में घटित दो महिलाओं के नृशंस हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम , स्थाई वारंटों की तामिली करने में सराहनीय कार्य करने वाले थाना लवन एवं भाटापारा ग्रामीण पुलिस स्टाफ और ग्राम गिधौरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम एवं इसमें पुलिस की सहायता करने वाले तीन गुड सेमेरिटन सहित कुल बाईस पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक महोदय विजय अग्रवाल द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

                                                                            पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भालूकोना में दो महिलाओं की हत्या मामले में आरोपी की गिरफ्तारी , जिसके पहले  हत्या प्रकरण में विगत माह 29 मई 2020 को ग्राम भालूकोना निवासी अनुपमा बाई की हत्या कर शव एक बगीचे में पेड़ से लटका दिया गया था। दूसरा मामला 13 मार्च 2023 को भालूकोना गांव की ही निवासी मृतिका गौरी बाई की बेरहमी से हत्या की गई थी। शव पनखत्ती तालाब के पास शिव मंदिर के निकट मिला था , जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। उपरोक्त दोनों प्रकरणों में थाना लवन पुलिस टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुये "साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों" की मदद से सीरियल किलर तेजराम उर्फ कोंदा को गिरफ्तार किया गया है। गत दिवस 07 सितम्बर को थाना गिधौरी पुलिस टीम द्वारा ग्राम घटमड़वा सड़क मार्ग में नाकाबंदी कर स्कूटी वाहन के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी शेख इरफान निवासी बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली को गिरफ्तार कर आरोपी से 70,400 रूपये कीमती मूल्य का 07 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया था। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार करने में ग्राम गिधौरी एवं ग्राम घटमडवा निवासी 03 गुड सेमेरिटन द्वारा भी महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। थाना भाटापारा ग्रामीण एवं थाना लवन पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारंटों की तमीली में अत्यंत लगन एवं मेहनत से कार्य करते हुये थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा कुल 30 एवं थाना लवन पुलिस टीम द्वारा 11 इस प्रकार दोनों पुलिस टीम द्वारा कुल 41 स्थाई वारंट को तामील किया गया। ग्राम भालुकोना में घटित दो महिलाओं की नृशंस हत्याकांड मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम , ग्राम घटमडवा गिधौरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाली आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सांथ गुड सेमेरिटन एवं स्थाई वारंट तामीली में थाना भाटापारा ग्रामीण एवं लवन पुलिस टीम द्वारा किये गये उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय कार्य की प्रशंसा करते हुये आज पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर इसमें शामिल सभी 22 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं 03 गुड सेमेरिटन को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को शुभकामनायें एवं बधाईयां  देते हुये भविष्य में भी ऐसे ही सजगता एवं पूरी तन्मयता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। 


ग्राम भालुकोना में महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने वाली थाना लवन पुलिस टीम -


निरीक्षक केसर पराग बंजारा थाना प्रभारी लवन , प्रधान आरक्षक रामकृष्ण पटेल , आरक्षक महेश भारती , आरक्षक सूरज पाटले , आरक्षक केशव भट्ट , आरक्षक सूरज कुमार बंजारे ,  आरक्षक पल्लव सिंह और आरक्षक सत्यनारायण पैकरा।


ग्राम घटमड़वा गिधौरी में मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने वाली थाना गिधौरी पुलिस टीम एव गुड सेमेरिटन - 


 निरीक्षक के.सी.दास थाना प्रभारी गिधौरी , सहायक उप निरीक्षक गोकुल प्रसाद पटेल ,   प्रधान आरक्षक पीला राम धृतलहरे , आरक्षक रामलाल कैवर्त , आरक्षक विजय मिलन ,  आरक्षक राजू लकड़ा और आरक्षक राकेश पाटले।


गुड सेमेरिटन के नाम -


 मदन खांडेकर निवासी बस स्टैंड गिधौरी , चंद्रकांत निवासी ग्राम घटमडवा और  कैलाश निवासी ग्राम घटमडवा।


स्थाई वारंट तामीली करने में प्रशंसनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम -


 प्रधान आरक्षक संजय सोनी थाना भाटापारा ग्रामीण ,  प्रधान आरक्षक गिरीश टंडन थाना भाटापारा ग्रामीण , आरक्षक आशुतोष बंजारे थाना भाटापारा ग्रामीण , आरक्षक कुबेर वर्मा थाना भाटापारा ग्रामीण ,  महिला प्रधान आरक्षक सुमित्रा रत्नाकर थाना लवन , आरक्षक भूपेंद्र गुप्ता थाना लवन और आरक्षक सुंदरलाल जाटवर थाना लवन।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad