Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 18, 2024

धूमा महाकाली में 11 केवी लाइन के करेंट से 3 की मौत, 5 घायल

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

बड़ा हादसा : धूमा महाकाली में 11 केवी लाइन के करेंट से 3 की मौत, 5 घायल



सिवनी।! दिनांक 17/10/2024  तहसील लखनादौन के धूमा में स्टेडियम के साइड के ग्राउंड में काली जी की प्रतिमा को ले जाने वाले ट्राली काली जी की यात्रा के निकलने के लगभग 2 घंटे पूर्व ख़ाली ट्राले में लगे पाइप जो लगभग 15-16 फीट के थे, 11kV लाइन के नीचे आ जाने से करंट लगने की घटना हुई।




घायल

आज गुरुवार दिनांक 17/10/2024 को धूमा में पंडाल में विराजमान काली माता रानी जिनको ट्राला में रखकर शोभायात्रा निकाली जाकर विसर्जन किया जाना था। ट्राला काली माता रानी की पंडाल की तरफ आ रहा था तभी पंडाल से 300 मीटर पूर्व एक मैदान में ऊपर से गुजर रही 11kv की विद्युत लाइन के प्रभाव के चपेट में आ गया, जिससे 03 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई एवं पांच श्रद्धालु घायल हो गए। पांचों घायल श्रद्धालुओं को लखनादौन अस्पताल द्वारा जबलपुर के लिए रेफर किया गया।

तीन मृतकों में 1.मुकेश यादव पिता मुन्ना लाल (विवाहित ) 28 साल, 2.रवि पिता मुन्ना लाल विश्वकर्मा (विवाहित) 25 साल व  3.नीलेश कुशवाहा पिता राकेश कुशवाहा 24 साल की मृत्यु हो गई। वहीं  पांच लोग घायल हुए हैं जिसमे अजय पिता रमेश विश्वकर्मा 35, मोनू पिता निरंजन रजक 28, निखिल पिता नेतराम शिवहरे 25, बलराम पिता भीकम यादव 14, सागर पिता संतोष उइके 14 घायल हो गए। घायल अभी लखनादौन सिविल हॉस्पिटल में स्टेबल है । घायलों के परिजनों की इच्छानुसार उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मुख्य मंत्री द्वारा मृतक़ों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने के निर्देश दिये हैं। साथ ही घायलों को ज़िला रेड क्रोस द्वारा 10-10 हजार रुपये भी उपचार सहायता दी जावेगी।

महाकाली प्रतिमा विसर्जन के चल समारोह के दौरान करंट –  मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के धूमा थाना अंतर्गत मुख्यालय धूमा में महाकाली प्रतिमा के विसर्जन के चल समारोह की तैयारी के दौरान गुरुवार को करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई तथा 5 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार महाकाली प्रतिमा के विसर्जन के चल समारोह में लगाए गए ट्रक में साज सज्जा के पाइप हाई टेंशन लाइन से टकरा गए। जहाँ करंट लगने से 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई तथा 5 लोग घायल हो गए, जिसमें से 2 गंभीर एवं 3 मामूली घायलो को इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad