Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 5, 2024

नवागढ़ में भाजयुमो सदस्यता रथ ने किया भ्रमण.... सोम ठाकुर

 नवागढ़ में भाजयुमो सदस्यता रथ ने किया भ्रमण.... सोम ठाकुर 



  रंजीत बंजारे CNI न्यूज बेमेतरा:- नवागढ़ भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकली रथयात्रा 5 अक्टूबर शनिवार को  नवागढ़ में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने रथयात्रा निकाल कर कालेज, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि में युवाओं से सम्पर्क कर पार्टी की सदस्यता दिलाई।



 जिसमें प्रमुख रूप से सुरेन्द्र साहू प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख, रोहन ठाकुर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं परमेश्वर वर्मा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कालेज में जनसम्पर्क के दौरान सुरेन्द्र साहू ने कहा कि सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है और सदस्यता अभियान के एक माह के उपरांत करोड़ों लोगों ने बढ़चढ़ कर भाजपा की सदस्यता लिया  है।


 भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम को निरंतर तीव्र गति प्रदान करने भाजयुमो द्वारा भाजपा सदस्यता रथ का परिचालन समूचे प्रदेश में चल रहा है। 


रोहन ठाकुर ने कहा कि भाजपा सदस्यता रथ गांव-गांव तक पहुंचेगा। कॉलेज, छात्रावास का भ्रमण कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा कर रहा है। जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सतत कार्य कर रहा है, लोगों के बीच भाजपा सदस्यता को लेकर हर जगह भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 


कार्यक्रम प्रभारी सोम ठाकुर ने कहा कि यह सदस्यता अभियान युवाओं को जोड़कर सशक्त भारत बनाने में सहायक सिद्ध होगा। 



कार्यक्रम का संचालन महामंत्री टीकम गोस्वामी ने किया ।

इस दौरान युवा मोर्चा जिला महामंत्री समीर वर्मा,तारण राजपूत ओमकार साहू, महेश टण्डन,यशवंत कोशले, संकल्प शुक्ला, यशु बंजारे, बेदराम साहू,लोकेश साहू सहित अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad