भारत ने दूसरे T-20 अंतराष्ट्रीय मुकाबले में बांग्लादेश 86 रनों से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त बनाई।
सी एन आइ न्यूज़, पुरुषोत्तम जोशी । दिल्ली ,भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचो की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 86 रनों से हराकर अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले में बल्ले और गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया ।इस मैच में दूसरा T 20 अंतराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे नितीश रेड्डी 74 रनों की शानदार पारी खेली, उनका साथ रिंकू सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेल कर दिया, भारत ने बांग्लादेश को 222रनों का लक्ष्य दिया, बांग्लादेश की टीम 9 विकेट पर 135 रन ही बना सकी। प्लेयर आंफ दी मैच नितीश रेड्डी रहे उन्होंने मैच में 74 रनों की पारी के साथ 2 विकेट भी लिया ।अगला मुकाबला 12 अक्टूबर को खेला जाएगा ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.