Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 24, 2024

अयोध्या धाम दर्शन हेतु महासमुंद जिले से 158 तीर्थयात्रियों का जत्था 25 नवंबर को होगा रवाना

 अयोध्या धाम दर्शन हेतु महासमुंद जिले से 158 तीर्थयात्रियों का जत्था 25 नवंबर को होगा रवाना



 कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


महासमुंद, 23 नवंबर 2024:

राज्य सरकार द्वारा संचालित श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले से चयनित 158 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना होगा।यह योजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और नागरिकों को भगवान श्रीराम के पवित्र धाम अयोध्या के दर्शन कराने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है।


जिला नोडल अधिकारी के अनुसार, चयनित तीर्थयात्रियों में 88 ग्रामीण क्षेत्रों और 65 नगरीय निकायों से हैं। इनके साथ 5 एस्कॉट अधिकारी भी यात्रा का हिस्सा होंगे। यह यात्रा न केवल धार्मिक अनुभव प्रदान करेगी, बल्कि अयोध्या की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को भी समझने का अवसर देगी।


चयनित यात्रियों का यह समूह 25 नवंबर 2024 को अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगा। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह  ने यात्रा की सफलतापूर्वक योजना और संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसमें यात्रा के दौरान उनकी स्वास्थ्य सेवाओं और ठहरने की उचित व्यवस्था शामिल है।

                                                विदित हो कि श्रीरामलला दर्शन योजना राज्य सरकार का एक अभिनव प्रयास है, जिसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन देकर नागरिकों को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना है। यह यात्रा भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता से परिचित कराने का एक सशक्त माध्यम है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad