क्षेत्र में नहीं थम रहा है चोरी का सिलसिला
दर्री से भागीरथी यादव की रिपोर्ट
छत लाल राठौर निवासी रामनगर के घर में चोरी का प्रयास किया गया।
कोरबा - दर्री थाना क्षेत्र में लगातार चोरी का सिलसिला थम ही नहीं रहा है प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं इसके बावजूद भी जिले में कानून व्यवस्था लाचार दिखाई दे रही है आए दिन चोर किसी मकान को तो किसी दुकान को अपना निशाना बना रहे है दिनांक 10-11-2024 रात्रि 1 बजे रामनगर निवासी छत लाल राठौर के घर में चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया पीड़ित ने रात्रि में ही घटना की सूचना डायल 112 को दी थाना प्रभारी चोरियों को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं इसलिए चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी होना एक आम बात सी हो गई है चोर बेफिक्र होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.