अब प्रत्येक सोमवार को लगेगा विधायक चातुरी नंद का जन चौपाल
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
बलौदा, सिंघोड़ा, भंवरपुर और केंदुआ में भी माह की एक गुरुवार को रहेगा विधायक जन चौपाल
समस्याओं और शिकायतों के लिए जारी किया वॉट्सएप नंबर 92383 54112
सरायपाली : स्थानीय विधायक चातुरी नंद अब प्रत्येक सोमवार को अपने कार्यालय में जन चौपाल लगाकर आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगी।
इसके साथ ही बलौदा, सिंघोड़ा, भंवरपुर और केंदुआ में भी माह की एक दिन विधायक जन चौपाल लगाकर आमजन की समस्याएं सुनेंगी।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विधायक चातुरी नंद ने बताया कि मैं हमेशा आम जन के बीच उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहती हूं। इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए अब मैं प्रत्येक सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बस्ती सरायपाली चौक स्थित विधायक कार्यालय में उपस्थित रहकर आम जनता से भेंट मुलाकात करूंगी और उनकी समस्याओं से रूबरू होंगी। इसी तरह बलौदा, सिंघोड़ा, भंवरपुर और केंदुआ में भी माह की एक गुरुवार को विधायक जन चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओ को सुनूंगी और उनका यथासंभव निराकरण करूंगी।
विधायक चातुरी नंद ने समस्याओं और शिकायतों के लिए वॉट्सएप नंबर 92383 54112 भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या और शिकायत अब सीधे मुझे वाट्सअप के माध्यम से भी भेज सकते हैं जिस पर संज्ञान लेकर एक्शन लिया जाएगा।
बता दें कि सरायपाली विधायक चातुरी नंद जमीन से जुड़ी हुईं नेता है जिनका आम जन से गहरा लगाव है जो सोशल मीडिया में अक्सर देखने को मिलते रहता है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.