Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 6, 2025

अभाविप के खुले अधिवेशन में गरजे छात्र नेता छात्र संघ चुनाव से डरती है सरकार: अनंत सोनी शिक्षा मंत्री की मांग के साथ महिला सुरक्षा, जनजाति गौरव, छात्र संघ चुनाव, भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए

 भूपेन्द्र सिन्हा 


अभाविप के खुले अधिवेशन में गरजे छात्र नेता



छात्र संघ चुनाव से डरती है सरकार: अनंत सोनी


शिक्षा मंत्री की मांग के साथ महिला सुरक्षा, जनजाति गौरव, छात्र संघ चुनाव, भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए


गरियाबंद :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 57वा प्रदेश अधिवेशन राजनांदगांव में सम्पन्न हुआ जिसमें दूसरे दिन नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिस स्थान पर शोभायात्रा का समापन हुआ उसे स्थान पर अधिवेशन के प्रक्रिया के निमित्त खुला अधिवेशन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से पधारे छात्र नेताओं ने कुछ गंभीर विषयों पर भाषण दिया।


खुला अधिवेशन की मुख्य वक्त मध्य क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख वसुंधरा सिंह ने कहा कि यह वर्ष देवी अहिल्याबाई होल्कर को स्मरण करने वाला वर्ष है। लक्ष्मीबाई केलकर, सावित्रीबाई फुले जैसे वीरांगनाओं को भूलाया नहीं जा सकता, उनका स्मरण करके ही उनका असली श्रद्धांजलि दी जा सकती है। जब पूरा देश मासिक धर्म के बारे में चर्चा करने से बचता था उसे समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रितु मध्य अभियान के माध्यम से चर्चा प्रारंभ किया उसके समाधान के दिशा में कार्य करना प्रारंभ किया।  संदेश खली की घटना, कोलकाता के मेडिकल कॉलेज के बलात्कार की घटना के बाद अभाविप ने बंगाल के अंदर मिशन साहसी चलाने का कार्य प्रारंभ किया है। लव जिहाद से लेकर समाज की बुराइयों के खिलाफ लड़ते-लड़ते छात्रों के बीच लगातार काम करता है।


अभाविप के प्रदेश मंत्री श्री यज्ञदत्त वर्मा ने कहा शिक्षा को अनाथ अगर किसी ने बनाया तो वर्तमान प्रदेश सरकार ने बनाया है, पिछले 6 महीना से एक शिक्षा मंत्री तक प्रदेश की सरकार ने नियुक्त नहीं किया है। आज शिक्षा मंत्री के लिए पूरा प्रदेश तरस रहा है। पीएससी घोटाला के खिलाफ अभाविप ने सरकार को घेरा, टामन सिंह सोनवानी के साथ सभी आरोपी आज गिरफ्तार हैं। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की फर्जी डिग्री के आरोप पर अभाविप हटा करके रहेगी ।शिक्षा जगत को नहीं बचाया तो छत्तीसगढ़ के युवा बर्बाद हो जाएंगे। गुरु घासीदास केंद्र विश्वविद्यालय को विश्व को हटाना पड़ेगा यह संकल्प अभाविप ने लिया है

प्रदेश सह मंत्री अनंत सोनी ने कहां की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लाठी डंडों वाला नहीं भारत माता की जय करने वाला संगठन है। छात्र संघ चुनाव से सरकार डरती है चुनाव होगा तो सरकार की पोल खुल जाएग।  क्या विधानसभा लोकसभा में के चुनाव के दौरान अराजकता नहीं फैलती जो  छात्र संघ चुनाव के दौरान फैलती है।

गुरुघासी दास केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष आराध्य तिवारी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अपना प्रदेश नया आयाम गढ़ रहा है, केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति को भ्रष्टाचार के इनाम से नवादा जाना चाहिए, जन भागीदारी शुल्क को भी खाने का काम इस प्रदेश में चल रहा है। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की फर्जी डिग्री हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलपति को भ्रष्टाचार की वजह से हटाया जाना इस चीज का प्रमाण है कि प्रदेश के शैक्षणिक जगत में बहुत भारी भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शैलेश ध्रुव ने कहा कि जनजाति समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है बिरसा मुंडा की कहानी सुनकर हम युवा ऊर्जा से भर जाते हैं। पहले स्वतंत्रता सेनानी वीर नारायण सिंह का बलिदान को भूलाया नहीं जा सकता।


तिल्दा जिला के जिला संयोजक अंजलि गिरी गोस्वामी ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए यह कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की हर जगह पहुंचे यह संभव नहीं है, समाज की मानसिकता को बदलना पड़ेगा और यह समाज की मानसिकता का ही विषय है हमें अपने बेटियों को हर गुण सीखने के साथ-साथ आत्मसुरक्षा के गुण में सीखने पड़ेंगे। सभी क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं उसके बाद भी अगर ऐसी घटनाएं हो रही है तो यह चिंता नहीं है ऐसी घटनाओं को आखिर रोकेगा कौन।

रायपुर महानगर के मंत्री प्रथम फूटाने ने कहा कि यह वह भारत है जो पूरे विश्व को शून्य देने का कार्य किया, यह वह भारत है जो पूरे विश्व को आयुर्वेद की शक्ति का स्मरण कराया।  भारत की अर्थव्यवस्था आज पूरे विश्व पर पांचवी स्थान पर है जो कि अपने आप में अतुलनीय है। इतिहास से सीखते हुए भविष्य का निर्माण करने वाला है भारत निश्चित रूप से विश्व गुरु भारत बनेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad