Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 6, 2025

रीवा विद्यालय के व्याख्याता सामाजिक समरसता सम्मान से सम्मानित

 रीवा विद्यालय के व्याख्याता सामाजिक समरसता सम्मान से सम्मानित



,

आरंग / रायपुर।


*महात्मा गाँधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवां (आरंग ) के रसायन शास्त्र के व्याख्याता डॉ. बेद लाल साहू को समाज गौरव विकास समिति रायपुर द्वारा रविवार को गायत्री मन्दिर परिसर अभनपुर में सामाजिक समरसता सम्मान से सम्मानित किया गया। 




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रामसुंदर दास राजे  महंत दुधाधारी मठ रायपुर, अध्यक्षता डॉ. नारायण साहू अधिष्ठाता महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग विशिष्ठ अतिथि डॉ. दीनदयाल साहू सहायक संपादक हरिभूमि दैनिक समाचार पत्र रायपुर तथा कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुखदेव राम साहू सरस वरिष्ठ साहित्यकार एवं संचालक, समाज गौरव विकास समिति रायपुर छत्तीसगढ़ की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुई । इस द्वादस छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सामाजिक प्रतिभा अभिनंदन सम्मान समारोह 2025 में शैक्षिक, सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, क्रीड़ा, समिति और पर्यावरण क्षेत्र से समाज में समन्वय के लिए 43 डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त उच्च शिक्षा के प्राचार्य, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक तथा स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्य और व्याख्याताओं को प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया । डॉ. बेद लाल साहू द्वारा लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी प्रयोग, विज्ञान मेला में छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाने में सहयोग, स्काउट गाइड के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने, ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर उसमें सहयोग प्रदान करने, कैरियर काउंसलिंग कर बच्चों को उचित दशा और दिशा देकर मार्गदर्शन करने, कमजोर बच्चों को विशेष तथा निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने, वृद्ध जनों का सम्मान, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण व जल संरक्षण , नशा उन्मूलन इत्यादि क्षेत्र में डॉ. साहू द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिसके कारण इन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए डॉ. साहू को विद्यालय के प्राचार्य, सभी स्टॉफ गण, छात्र छात्राओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad