Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 5, 2025

डॉ. खुशबू अग्रवाल ने पिथौरा में किया सघन प्रचार, भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील

 डॉ. खुशबू अग्रवाल ने पिथौरा में किया सघन प्रचार, भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील

 


कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


बसना नगर पंचायत की निर्विरोध अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल जी ने आज नगर पंचायत पिथौरा के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने वार्डों में घर-घर जाकर जनता से संवाद किया और भाजपा की नीतियों व विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा।


इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान डॉ. अग्रवाल ने कहा कि "भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है। सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत ही विकास की गारंटी होगी।"


भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी डॉ.खुशबू अग्रवाल के नेतृत्व में नगर में पदयात्रा कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। स्थानीय मतदाताओं में प्रचार को लेकर उत्साह देखा गया।


भाजपा के दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस प्रचार अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता, नगर पंचायत के मतदाता, स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


जनता का मिला समर्थन

डॉ. खुशबू अग्रवाल के इस प्रचार अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिला। स्थानीय लोगों ने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आश्वासन दिया और विकास की राह में भाजपा को अपनी प्राथमिकता बताया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad