भूपेन्द्र सिन्हा
सचिव संघ के हड़ताल को सरपंच संघ ने दिया समर्थन।।
गरियाबंद:- प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आह्वान पर जनपद पंचायत छुरा के समस्त सचिव साथी आज ब्लाक मुख्यालय में तीसरे दिवस भी हड़ताल पर डटे रहे। सचिव संघ के अनिश्चित कालीन हड़ताल को सरपंच संघ छुरा द्वारा समर्थन देने हेतु सरपंच संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष श्री पन्नालाल ध्रुव सलाहकार श्री अशोक ठाकुर, संरक्षक रूपऊ ध्रुव, उपाध्यक्ष श्रीमती जगबाई ध्रुव, श्रीमती सरिता, ध्रुव उपस्थित हुए।। सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री पन्नालाल ध्रुव ने सचिव के हड़ताल को समर्थन देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत का सचिव सरपंच का सबसे प्रमुख सहयोगी होता है एक प्रकार से ग्राम पंचायत के रीड की हड्डी होते हैं जो केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा संचालित 29 विभागों के 200 प्रकार के कामों को धरातल पर क्रियान्वहित करने का कार्य करते हैं श्री पन्नालाल ध्रुव जी ने कहा कि हम लोग पंचायती राज व्यवस्था से बहुत पहले से जुड़े हुए हैं और सचिवों की मेहनत और कार्य क्षमता को हम लोग जानते हैं पंचायत में सचिव के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता आज सचिवों के हड़ताल में चले जाने से हम लोग पंचायत की रोजमर्रा की समस्याओं को हल करने में असमर्थ हैं अभी भीषण गर्मी का समय है पेयजल का गंभीर संकट प्रत्येक पंचायत में गहराया हुआ है साथ-साथ हम सरपंचों को प्रभार भी नहीं मिल पाया है। सरपंच संघ छुरा की ओर से हम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी से आग्रह करते हैं की ग्राम पंचायत सचिवों के जायज मांग शासकीयकरण के मांग को तत्काल पूरा करें ताकि हम लोग उनके साथ मिलकर पंचायत में बेहतर से बेहतर कार्य कर सकें ग्राम पंचायत सचिव वर्ष 1995 से कार्यरत हैं और आज तक उनका शासकीय करण नहीं हुआ है पंचायत सचिव के कार्य दायित्व को देखते हुए उसे तत्काल शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावे। सरकार अगर 25 मार्च 2025 तक सचिवों की मांग पूरा नहीं करता है तो समूचा सरपंच संघ भी 26 मार्च से सचिवों के साथ हड़ताल में बैठेंगे।
इस हड़ताल में सचिव संघ के जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण साहू, ब्लॉक अध्यक्ष चेतन सोनकर, ब्लॉक सचिव बोधन साहू, काशीराम साहू, गजेंद्र साहू, झगलु राम साहू, डोमन ध्रुव, भूपेंद्र सेन, तीरथ नेम, हुलास बघेल, दिलीप चंद्राकर, भीखम यादव, पीलादाऊ पटेल, कमल नारायण, खेमन साहू, भीष्म कोसले, देचंद्र, युवराज साहू, डेरहा कुर्रे, नागवंशी दीवान, ताराचंद साहू, घनश्याम यादव, अंबा चंद्राकर, सरोज कुमार, पवन नागेश, हरिश्चंद्र ध्रुव, सुरेश ध्रुव, उषा साहू, सोमेश्वरी साहू, दुर्गा ठाकुर, भुवनेश्वरी साहू, उमा दीवान, धनेश्वरी ध्रुव, कमला ध्रुव, सहित ब्लॉक के सचिव साथी गण उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.