रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
केशला के लोमश बने देवांगन समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
ग्राम पंचायत केशला मे वर्तमान में है उपसरपंच
खरोरा _
रविवार को प्रदेश देवांगन का समाज का शपथ ग्रहण समारोह और नवनिर्वाचीत जन प्रतिनिधि का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसमें खरोरा केशला के लोमश देवांगन ने देवांगन समाज के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेष उपाध्यक्ष के पद पर शपथ ग्रहण कर प्रदेश अध्यक्ष डा ओमप्रकाश देवांगन के हाथो कार्यभार लिया इस कार्यक्रम में प्रदेश देवांगन समाज की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जिसमें शादी में प्री वेडिंग, शराब पर बैन किया गया है और 100 से अधिक नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि का सम्मान किया गया है लोमश देवांगन शुरू से ही सामाजिक गतिविधियों में अग्रसर होकर कार्य करते रहें हैं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में सक्रिय सदस्यहैं वही गरीब बच्चो के शिक्षा वृक्षारोपण जैसे गतिविधियों में योगदान देते रहते हैं जिससे क्षेत्र में युवा समाज सेवी के रूप में जाना जाने लगा है प्रदेश अध्यक्ष डा ओमप्रकाश देवांगन ने लोमश देवांगन को उपसरपंच और उपाध्यक्ष बनने की बधाई देते हुए मां परमेश्वरी से उज्जवल भविष्य की कामना की वही लोमश देवांगन ने कहा की इस दायित्व के लिए देवांगन समाज का आभार प्रकट किया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.