बसना वार्ड क्रमांक 04 आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम रखा गया
कुंजराम यादव, के साथ गोवर्धन नंदे की रिपोर्टर
बसना महासमुंद। आज दिनांक 20 4 2025 को वार्ड क्रमांक 4 आंगनबाड़ी केंद्र बसना में गोद भराई और अन्नप्राशन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 4 पार्षद श्री आशीष साहू जी एवं उनकी पत्नी श्रीमती सरस्वती साहू जी उपस्थित थे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रमोदिनी टांडी एवं सहायिका श्रीमती लक्ष्मी नायक के द्वारा वार्ड पार्षद एवं उनकी पत्नी एवं साथ आए लोगों का पैर धोकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया स्वागत संबोधन के बाद गोद भराई का कार्यक्रम किया गया साथ ही तुम्हारी आरुषि दिवाकर का पार्षद के हाथों से अन्नप्राशन किया गया उसके पश्चात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गर्भवती पंजीयन टीका लगवाने एवं किस प्रकार का पौष्टिक आहार लेना है इसकी जानकारी दी गई पार्षद द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया केंद्र की कमियों की पूर्ति एवं समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया अंत में स्वल्पाहार दिया गया एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा वार्ड पार्षद एवं उनकी पत्नी का कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनने में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया गया तत्पश्चात वार्ड पार्षद एवं उनकी पत्नी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.