कश्मीर के पहलगाम में हुई वीभत्स घटना में पिथौरा शहीद स्मारक समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कश्मीर पहलगाम में हुए वीभत्स घटना में शहीद हुए सैनिकों एवं देशवासियों के सम्मान में शहीद स्मारक समिति पिथौरा के द्वारा शहीद स्मारक परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अजीत ओगरे एवं थाना पिथौरा के निरीक्षक श्री उमेश वर्मा एवं शहीद विवेकानंद त्रिपाठी की वीर वधु अहिल्या त्रिपाठी एवं समिति के सदस्यों के द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रजवलित किया गया दीप प्रज्वलन के समय कोलकाता से भिलाई की ओर जा रहे हैं बीएसएफ के जवानों ने भी स्मारक में रूक कर शहीदों के सम्मान में दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल हुए तत्पश्चात आयोजित सभा में सर्वप्रथम समिति के सदस्य रितेश महंती ने समिति के कार्यों की रूपरेखा एवं समिति के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी एवं नाम आंखों से शहीदों को श्रद्धांजलि दी दूसरे वक्ता के रूप में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अजीत ओगरे जी ने इस कायराना हरकत के लिए रोष व्यक्त करते हुए कड़ी निंदा की एवं सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी बीएसएफ के लीडर श्री जयदीप सिंह जी ने सभा को संबोधित करते हुए आतंकवादियों के इस करतूत के मुंह तोड जवाब देने की बात कही एवं शहीद स्मारक समिति के कार्यों की सराहना की अंतिम वक्त के रूप में शहीद स्मारक समिति के प्रमुख सलाहकार ठाकुर अनंत सिंह वर्मा जी ने बहुत ही रोष भरे शब्दों से आतंकवादियों को सरे आम फांसी पर लटका देने की बात कहते हुए शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी जनों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन दिनेश साहू जी ने किया
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति की श्रीमती सरोज साव आरती कालसा धोलामणि साहू शुभम अग्रवाल इंद्रजीत सिंह किशोर नायक रमेश सोनी श्री एमके साहू अंतर्यामी प्रधान साहू समाज से नोहर दास जी श्याम कुमार साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे उपरोक्त जानकारी समिति के सक्रिय सदस्य श्री एफ ए नंद जी ने दी


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.