Cni News अहमदाबाद गुजरात से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
चैत्र नवरात्रि के समापन अवसर पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन अहमदाबाद गुजरात में
विकास 84 अहमदाबाद- आज चेत्र नवरात्रि के अंतिम दिवस रामनवमी के अवसर पर अहमदाबाद गुजरात के विकाश 84 में सुंदर कांड पाठ का सफल आयोजन किया गया जिसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।‘सुंदरकांड’ ‘श्री रामचरित मानस’ का पंचम सोपान है।
रामचरित मानस महर्षि वाल्मिकी द्वारा रचित ‘रामायण’ पर आधारित महाकाव्य है। महर्षि वाल्मिकी ने रामायण संस्कृत में लिखी थी जिससे आम आदमी तक सीधे उसकी पंहुच नहीं थी
लेकिन तुलसीदास ने तत्कालीन आम बोलचाल की भाषा अवधी में इसकी रचना कर रामायण को घर-घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
लोगों की ज़बान पर मानस चढ़ने का एक कारण यह भी था कि आम बोलचाल की भाषा में होने के साथ-साथ इसमें गेयता है, एक लय है, एक गति है। वैसे तो रामचरित मानस में तुलसीदास ने प्रभु श्री राम के जीवन चरित का वर्णन किया है
और पूरे मानस के नायक मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्री राम ही हैं। लेकिन सुंदरकांड में रामदूत, पवनपुत्र हनुमान का यशोगान किया गया है। इसलिये सुंदरकांड के नायक श्री हनुमान हैं।
सुंदरकांड का नित्यप्रति पाठ करना हर प्रकार से लाभदायक होता l इस सफल आयोजन में श्री ओम प्रकाश यादव ,श्री चंदन कुमार,श्री मुकेश चतुर्वेदी,श्रीमती हेमा बेन,श्री कपिल भाई,श्री हिमांशु भाटिया,श्री रमेश सचदेवा,श्री गुलशन पंजवानी,श्री जीतेश लखवानी,श्री सन्नी आदि का विशेष सहयोग रहा





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.