Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 21, 2025

नगर के मातृ शक्ति द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई,

 भूपेन्द्र सिन्हा 


नगर के मातृ शक्ति द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई,



गरियाबंद/ छुरा :- नगर पंचायत छुरा की अध्यक्ष महोदया लुकेश्वरी थानसिंह निषाद के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा नगर पंचायत परिसर से होते हुए नगर के हृदय स्थल बजरंग चौक होते हुए बस स्टैंड से फिर नगर पंचायत में सम्पन्न हुई जिसमें सभी मातृ शक्तियों ने सेना के सम्मान में भारत माता की जयघोष के साथ भारतीय सेना की सम्मान में तिरंगा हाथ में लेकर नगर भ्रमण किया गया, साथ ही उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंह निषाद ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा हुए जम्मू कश्मीर के पहलगाम में कायराना हरकत का मुंह तोड़ जवाब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के 9 आतंकवादी संगठनों का ठिकाना भारतीय सेनाओं ने ढेर किया और पाकिस्तान और आतंकवादियों को करारा जवाब दिया, जिसको देख पूरा देश भारतीय सेना के पराक्रम को नमन करती है एवं हमेशा भारतीय सेना के साथ खड़ी है। इसके उपलक्ष्य में भारतीय सेनाओं के सम्मान में छुरा नगर में मातृ शक्तियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया।


इस अवसर पर वेदिका वासनिक, संतोषी साहू, मीना चंद्राकर,दुलम बाई,सुनीता चंद्राकर, देश बाई, बिजलानी यादव, संतोषी रामटेके, ललिता पटेल, मोनिका देवांगन, सरिता यादव, आराधना यादव, स्वर्णलता उपाध्याय, भारती सिन्हा, रेवती पटेल, सरोज कंवर, बिसाहिन निर्मलकर, टिकेश्वरी साहू, नंदेश बाई,दुर्गा सोनी, नंदेश ध्रुव, टंकेश्वरी ध्रुव, समाजसेवीं शीतल ध्रुव के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी,विभिन्न स्व सहायता समूह की महिलाएं शामिल थीं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad