राजनांदगांव
सिंघोला खुर्सीपार सडक़ का होगा कायाकल्प विभा साहू
जिपं सदस्य की मांग पर डिप्टी सीएम अरूण साव ने दिया भरोसा
राजनांदगांव जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू ने सिंघोला में नौ मई को आयोजित प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी जयंती समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरूण साव को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सिंघोला से खुर्सीपार तक की जर्जर हो चुकी सडक़ की शीघ्र मरम्मत एवं नवीनीकरण कराने की मांग की, जिस पर श्री साव ने साल भर के भीतर सडक़ का नवीनीकरण कराने की मंच से घोषणा की
जिस पर सामाजिक पदाधिकारी एवं उपस्थित समस्त जनसभा ने श्री साव को धन्यवाद दिया ।
श्रीमती साहू ने डिप्टी सीएम श्री साव को दिए ज्ञापन में जानकारी दी है कि सिंघोला से खुर्सीपार तक सडक़ की लंबाई करीब 17 किमी. है, जिसका निर्माण वर्ष 2007-08 में पीएमजीएसवाय के द्वारा किया गया था। वर्ष 14-15 में इस मार्ग का नवीनीकरण हुआ था जिसके बाद वर्ष 2018 में इस मार्ग को जिला मुख्य मार्ग में जोड़ा गया। उसके बाद इस रोड का हस्तांतरण वर्ष 2019 में लोक निर्माण विभाग को किया गया। वर्ष 2022-23 में जब तात्कालिक मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल जी का माँ भानेश्वरी जयंती में आगमन हुआ तब सिंघोला से ग्राम करमतरा तक मात्र चार किमी. मार्ग का नवीनीकरण किया गया, लेकिन पांच से 17 किमी. मार्ग पिछले 11वर्षों से जर्जर अवस्था में है, संबंधित ठेकेदार द्वारा इस रोड का पैचिंग का कार्य नहीं किया गया लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते इस ज़िला मुख्य मार्ग का अभी तक नवीनीकरण नहीं हुआ है । वर्ष 2024-25 में 13 से 16 मात्र 4 किमी. बजट में शामिल है लेकिन इसकी स्वीकृति नहीं मिली है ।
श्रीमती साहू ने बताया कि सिंघोला से खुर्सीपार रोड का ज्यादातर उपयोग खुज्जी से सिंघोला होकर राजनांदगांव आने-जाने के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा किया जाता है। इस मार्ग पर जगह-जगह खतरनाक गड्ढे होने के कारण दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। श्रीमती साहू ने बताया कि सिंघोला से खुर्सीपार रोड उनके जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में आता है और इस रोड का कायाकल्प कराना उनकी प्राथमिकता में है, इसलिए क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए इस रोड के शीघ्र नवीनीकरण कराने हेतु प्रयासरत हैं। इस बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों से भी उन्होंने सडक़ नवीनीकरण को लेकर चर्चा की है। श्रीमती साहू ने उपमुख्यमंत्री अरूण साव से भी इस रोड के नवीनीकरण कार्य को शीघ्र शुरू कराने का आग्रह किया है, जिस पर श्री साव ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.