Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 12, 2025

त्रिवेणी संगम में अधेड़ की मिली लाश, सुबह नहाने गए लोगों देखी, जांच में जुटी पुलिस

 भूपेन्द्र सिन्हा 


त्रिवेणी संगम में अधेड़ की मिली लाश, सुबह नहाने गए लोगों देखी,  जांच में जुटी पुलिस



गरियाबंद राजिम ब्रेकिंग:- नदी में मिली अधेड़ की लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक अधेड़ की लाश मिली है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 




फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार राजिम के त्रिवेणी संगम में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की लाश मिली है। सुबह नहाने गए लोगों ने लाश देखी, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। 




सूचना मिलते ही राजिम थाना प्रभारी अमृतलाल साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुुलिस ने मृतक की फोटो सर्कुलेट कर शिनाख्त में जुट हुई है।

पुलिस ने जांच के फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। मामला हत्या है या आत्महत्या यह भी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद मौत का कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर लाश मिली है। वहां लगभग 8-10 फीट गहरा है। राजिम कुंभ मेला के समय अस्थायी रोड बनाने के लिए रेत निकाला गया था। आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ की इस गढ्डे में डूबने से मौत हुई होगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad