Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 24, 2025

धमतरी में फिर पकड़ाए 13 हाईवा अवैध रेत परिवहन के मामले में संयुक्त टीम की कार्रवाई।

 धमतरी में फिर पकड़ाए 13 हाईवा




अवैध रेत परिवहन के मामले में संयुक्त टीम की कार्रवाई।

सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 

छ.ग.प्रदेश-कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार धमतरी जिले में अवैध रेत परिवहन, भण्डारण और उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना पिटपास रेत का परिवहन कर रहे 13 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया है।


जिला खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये हाईवा जिले के बोरसी, राजपुर, दोनर, मंदरौद, ढीमरटिकुर सहित विभिन्न भंडारण क्षेत्रों से रेत भरकर बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन कर रहे थे। अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर संबंधित वाहनों को छत्तीसगढ़ गौण खनिज अधिनियम के तहत जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।


जब्त वाहनों में से 7 हाईवा कम्पोजिट भवन के पास, एक हाईवा भखारा थाना परिसर में, 2 हाईवा बिरेझर चौकी में तथा 3 हाईवा कुरुद मंडी में अभिरक्षा में रखे गए हैं। खनिज विभाग का कहना है कि जिले में खनिजों के अवैध परिवहन के मामले में जीरो टालरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि बिना वैध पिटपास या अनुमति के खनिज परिवहन करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad