युक्तिकरण : दूरस्थ और शिक्षकविहीन विद्यालयों को मिले नए शिक्षक, अब बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
युक्तियुक्तकरण से लगभग 90 प्रतिशत बच्चों को तीन बार प्रवेश प्रक्रिया से मिलेगी मुक्ति
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज प्रेसवार्ता लेकर शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में दी जानकारी
कबीरधाम जिले का कोई भी विद्यालय नहीं रहेगा शिक्षक विहीन
कवर्धा 05 जून 2025। छत्तीसगढ़ सरकार की शिक्षा सुधार नीति और शिक्षक युक्तियुक्तकरण के निर्देशों को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अतिशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है। इस पहल से अब जिले के दूरस्थ, शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों को नए शिक्षक मिल गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा। शासन की इस दूरदर्शी नीति से जिले में शिक्षा की तस्वीर बदलने जा रही है।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज प्रेसवार्ता लेकर शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में जानकारी दी
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.