Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 23, 2025

भंडारपुर बुथ में मनाया गया श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव हुई शामिल

 भंडारपुर बुथ में मनाया गया श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव हुई शामिल 



छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव की उपस्थिति में आज ग्राम भंडारपुर बुथ में भाजपा के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि 23 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव व जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव शामिल हुए।व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है और हमें यह खुशी है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि कश्मीर हमारा है और कश्मीर में एक विधान एक निशान और एक प्रधान होना चाहिए. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाकर वह सब कुछ कर दिया, जो श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इच्छा थी. उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान व्यर्थ नहीं गया, जो वह चाहते थे, उनके सोच के अनुसार ही कश्मीर में धारा 370 हटाया गया. साथ ही जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव ने उनकी महानता को याद करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की गहरी समझ उनके विचारों और कार्यों से प्राप्त होती है. डॉ. मुखर्जी एक प्रखर राष्ट्रवादी, शिक्षाविद और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे, जिनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा.साथ ही इस अवसर पर संजू साहु, गैंदालाल साहु,निकुराम साहु, नवीन पटेल,घुरराम साहु,अमर सिंह चंद्रवंशी,ओम प्रकाश चंद्रवंशी, प्रीतम रजक,तामरज वैष्णव समेत भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।


सीएन आई न्यूज से विजय निषाद की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad