Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 7, 2025

वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद वानखेड़े को ज्ञापन सौंपा । रिपोर्टर सुभाषिनी बोहत गोदरे एडवोकेट दे. शब्द प्रताप

 वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद वानखेड़े को ज्ञापन सौंपा  ।



रिपोर्टर सुभाषिनी बोहत गोदरे एडवोकेट दे. शब्द प्रताप 


विदिशा । वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि मंडल ने आरक्षण में वर्गीकरण की मांग को लेकर सांसद लता वानखेड़े जी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू जी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को प्रेषित करने हेतु महात्मा गांधी स्वच्छता प्रहरी संरक्षण कांग्रेस पंजीकृत सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष बोहत वाल्मीकि एडवोकेट के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सोपा,और अन्य राज्यों की भांति मध्य प्रदेश में भी आरक्षण में वर्गीकरण दिलाए जाने की मांग हेतु आग्रह किया ।


इस अवसर पर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े जी से समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि वाल्मीकि समाज की हालत बद से बत्तर है और मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति में जनसंख्या की दृष्टि से वाल्मीकि समाज दूसरे नंबर पर आती है मध्य प्रदेश में 92 लाख लोग इस समाज के निवासरत हैं लेकिन जो सुविधा शासन प्रशासन द्वारा मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है।


ज्ञापन में आग्रह किया है कि देश की आजादी के बाद से आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है लेकिन अनुसूचित जाति में सबसे अंतिम पायदान पर खड़ा वाल्मीकि समाज आरक्षण से वंचित रहा है जिसे सुप्रीम कोर्ट के सात न्यायाधीशों ने आरक्षण में वर्गीकरण के आधार पर वाल्मीकि समाज सहित अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को जो वाल्मीकि समाज सहित अन्य जातियों से आते हैं आरक्षण में वर्गीकरण दिए जाने की मांग की गई ।

इस अवसर पर सुभाष बोहत एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष महात्मा गांधी स्वच्छता प्रहरी संरक्षण कांग्रेस पंजीकृत सामाजिक संस्था ने पुष्प गुच्छ देकर प्रतिनिधिमंडल ने श्रीमती लता वानखेड़े सांसद सागर का स्वागत किया उसके बाद स्थानीय विश्राम गृह में विस्तृत चर्चा की गई ।


 इस अवसर पर सुभाष बोहत वाल्मीकि एडवोकेट,रमेश पथरौल,मुन्नालाल मेना,देवी दयाल घेंघट,आनंद घेंघट,संतोष चावरिया,विष्णु मारोठिया, तरुण चावरिया एडवोकेट,अमित वाल्मीकि आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad